software engineer committed suicide slitting own throat in dhar madhya pradesh मॉर्निंग वॉक पर निकले इंजीनियर ने रेता खुद का गला, धार में हुई दर्दनाक मौत; CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मॉर्निंग वॉक पर निकले इंजीनियर ने रेता खुद का गला, धार में हुई दर्दनाक मौत; CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के धार में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी ने खुद के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से वार करके खुद की जान ले ली। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

Thu, 19 March 2026 12:49 PMMohammad Azam वार्ता, धार
share
मॉर्निंग वॉक पर निकले इंजीनियर ने रेता खुद का गला, धार में हुई दर्दनाक मौत; CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के धार में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी ने खुद के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से वार करके खुद की जान ले ली। ज्यादा खून बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया सड़क पर खून से सनी लाश देखी गई थी, किंतु सीसीटीवी में साफ नजर आया कि कुणाल जोशी खुद पर ही चाकू से हमला कर रहा है।

मिला खून से लथपथ शव

कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की आनंद चौपाटी पर सुबह करीब 6 बजे सडक किनारे खून से लथपथ युवक का शव देखा गया था। रहवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सडक पर खून बिखरा हुआ था। शव के पास में एक चाकू रखा था, घटना की जानकारी लगते ही सीएसपी सुजवाल जग्गा, थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान मौके पर पहुंचे व चाकू रखा होने से घटना को लेकर शंका जाहिर करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पुलिस के ही होश उड गए। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा हैं। हादसे की जानकारी परिवार सहित रिश्तेदारों को दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम! 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD येलो अलर्ट

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई

सीसीटीवी में दिख रहे फुटेज के अनुसार कुणाल पैदल आनंद चौपाटी पहुंच कर कुछ देर तक चौराहे पर खड़ा रहता है। इधर-उधर देख कर चाकू निकाल कर खुद पर हमला शुरू कर देता है। पहले कलाई की नस काटता है। उसके बाद चाकू से गर्दन पर हमला करने लगता है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद कुणाल पास की एक दुकान के बाहर ओटले पर जाकर बैठ जाता है। इसके बाद भी वो गर्दन पर चाकू से वार करता जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में आरोपी को एनएसए के तहत जेल भेजा

सॉफ्टवेयर इंजीनियर था कुणाल

कुणाल जोशी पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी लकवे का शिकार हो गए, जिसके बाद उनके बिस्तर पर होने के कारण उनकी देखभाल के लिए कुणाल ने दो साल पहले जॉब छोड़ दी और धार में रहने लगा। परिचितों के अनुसार कुणाल की शादी भी नहीं हुई है। कुणाल का छोटा भाई इंदौर में रहता है। बताया जा रहा हैं, कि कुछ साल पहले तक युवक का सालाना सैलरी पैकेज ही 24 लाख रुपए के करीब था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के पास ही चाकू मिला है। सीसीटीवी चैक करने पर युवक स्वयं ही चाकू से हमला करता नजर आ रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। कुछ समय से परेशान था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।