Madhya Pradesh Man Arrested Under NSA for Offensive Social Media Post मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में आरोपी को एनएसए के तहत जेल भेजा , Delhi Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में आरोपी को एनएसए के तहत जेल भेजा

खंडवा में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रभाकर शिंदे पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने मुजाहिद कुरैशी की शिकायत पर कार्रवाई की। जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी को एनएसए के तहत जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।

Wed, 11 March 2026 09:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में आरोपी को एनएसए के तहत जेल भेजा

खंडवा, एजेंसी। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 41 वर्षीय प्रभाकर शिंदे उर्फ प्रभु पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। पुलिस ने मुजाहिद कुरैशी की शिकायत पर प्रभाकर शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। खंडवा के जिला मजिस्ट्रेट ऋषभ गुप्ता ने आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध कर जेल भेजने के निर्देश दिए। इससे पहले, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मार्च को बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।