Siblings in Gwalior lived with dead body of mother for five days, neighbors called police भाई-बहन ने मां के शव के साथ बिताए 5 दिन, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई; बेटे ने किया विरोध, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाई-बहन ने मां के शव के साथ बिताए 5 दिन, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई; बेटे ने किया विरोध

मौके पर मौजूद पड़ोसी अभिनंदन जैन ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बुजुर्ग उर्मिला अपने बेटे अखंड और बेटी रितु के साथ घर में रहती थी। हमें इस घटना का पता उसे वक्त चला जब दूध वाला घर में दूध देने आया तो उसे बदबू आई।

Fri, 20 Feb 2026 05:05 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
share
भाई-बहन ने मां के शव के साथ बिताए 5 दिन, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई; बेटे ने किया विरोध

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक भाई-बहन की जोड़ी ने अपनी मृत मां के शव के साथ करीब 4 से 5 दिन गुजार दिए। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब शव के सड़ जाने की वजह से घर के अंदर से भयानक बदबू आने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और उन्होंने अंदर जाकर देखा। जहां पर दोनों भाई-बहन अपनी मां के शव के साथ नजर आए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान बेटे ने विरोध भी किया।

रिटायर्ड क्लर्क थी मृतक महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान उर्मिला भदौरिया के रूप में हुई है, जो कि 70 साल की थीं और रिटायर्ड क्लर्क थीं। वह अपने बेटे अखंड प्रताप सिंह भदौरिया और बेटी रितु भदौरिया के साथ दही मंडी स्थित मदन मोहन मार्केट में बने अपने घर में रहती थीं।

दूधवाले को बदबू आई तो पड़ोसियों को बताया

शुक्रवार की सुबह जब दूधवाला घर पर दूध देने आया तो उसने घर के अंदर से आ रही भयानक बदबू को नोटिस किया, जिसके बाद उसने इस बारे में आसपास रहने वाले लोगों को बताया। जानकारी मिलते ही पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने तत्काल पुलिस को खबर कर दी। उधर सूचना मिलते ही पुलिस बल भी तुरंत मौके पर पहुंच गया। जहां उसने बुजुर्ग उर्मिला भदौरिया का शव पड़ा हुआ पाया, जो कि बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े भी पड़ गए थे। इसके बावजूद बेटा और बेटी शव के आसपास ही रह रहे थे।

पड़ोसी बोले- दोनों बच्चें हैं मानसिक रूप से बीमार

पुलिस ने बताया कि मृतक उर्मिला भदौरिया ग्वालियर के गोरखी स्कूल में क्लर्क के पद पर नौकरी करती थीं और वहीं से रिटायर हुई थीं। उनके पति सुरेंद्र भदौरिया का देहांत 20 साल पहले ही हो चुका है। इस परिवार को जानने वाले लोगों ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं और दोनों ही मानसिक रूप से कमजोर हैं। इनमें से अखंड ने बीटेक की पढ़ाई की है वहीं बेटी रितु भी शिक्षित है।

ग्वालियर में 5 दिन से मां के शव के साथ रह रहे थे भाई-बहन, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई

बेटे ने शव को हटाने का किया विरोध

मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के शव को हटाते हुए पीएम के लिए भेजने की कोशिश की, तो उसका बेटा अखंड पुलिस को ऐसा करने से रोकने लगा। जिसके बाद पुलिस ने अखंड को समझा-बुझाकर हटाया और बुजुर्ग महिला के शव को घर से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में अभी बारिश का दौर जारी, शुक्रवार को IMD ने 27 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
ये भी पढ़ें:नेता प्रतिपक्ष पर की विजयवर्गीय की टिप्पणी से MP में बवाल, CM यादव ने मांगी माफी
ये भी पढ़ें:MP में युवक ने मां-बाप और भाई की हत्या की, भतीजे को किया घायल; सामने आई यह वजह
ये भी पढ़ें:MP के मुस्लिम विधायक पर गदगद हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,क्यों कर रहे खूब तारीफ

मौके पर मौजूद पड़ोसी अभिनंदन जैन ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बुजुर्ग उर्मिला अपने बेटे अखंड और बेटी रितु के साथ घर में रहती थी। हमें इस घटना का पता उसे वक्त चला जब दूध वाला घर में दूध देने आया तो उसे बदबू आई। उसने इस बात की जानकारी मुझे और अन्य पड़ोसियों को दी। बेटा-बेटी दोनों ही मानसिक रूप से कमजोर है।

उधर घटना को लेकर कोतवाली थाने के ASI एच.नायक ने कहा कि दही मंडी स्थित घर से बुजुर्ग महिला का शव मिला है, महिला की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पड़ोसियों ने बदबू आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।