shajapur crime news alcohol addict wife kills husband with tile bricks maksi police detain woman MP Crime : शाजापुर में नशेड़ी पत्नी ने ली पति की जान; सुबह उठकर काम पर चली गई; CCTV से खुला राज, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP Crime : शाजापुर में नशेड़ी पत्नी ने ली पति की जान; सुबह उठकर काम पर चली गई; CCTV से खुला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में पत्नी ने कथित तौर पर टाइल ब्रिक्स से पति पर हमला कर दिया, घायल पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Sat, 21 March 2026 02:13 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शाजापुर
share
MP Crime : शाजापुर में नशेड़ी पत्नी ने ली पति की जान; सुबह उठकर काम पर चली गई; CCTV से खुला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में पत्नी ने कथित तौर पर टाइल ब्रिक्स से पति पर हमला कर दिया, घायल पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में झोंकर रोड स्थित पद्मावती पेवर हाउस टाइल्स इंडस्ट्री में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पत्नी ने अपने ही पति की टाइल ब्रिक्स से हमला कर उसकी जान ले ली। जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश प्रजापति और अपनी पत्नी आरती के साथ फैक्ट्री में बने क्वार्टर में ही रहता था। शुक्रवार सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचा, तो एक अन्य कर्मचारी ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। आरती ने उसे बताया कि रमेश को आज सिरदर्द है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीवी को फंसाने के लिए मंदिर में धमाका; आतंकी साजिश नहीं, वैवाहिक विवाद निकली वजह

पुलिस आरती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

हालांकि, कमरे के अंदर जाने पर उस कर्मचारी ने रमेश को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल इंदौर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि वारदात के वक्त कमरे में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। पति पर गंभीर चोटों और मौके के साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस ने पत्नी आरती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब पीने के आदी थे पति-पत्नी

पुलिस को आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी दोनों ही शराब पीने के आदि हैं। दोनों अक्सर शराब के नशे में आपस में झगड़ा किया करते थे। पुलिस के अनुसार 19 मार्च की रात भी दोनों के बीच फिर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान पत्नी आरती ने गुस्से में आकर टाइल ब्रिक्स से पति रमेश के सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद दोनों वहीं सो गए और फिर सुबह उठकर आरती काम पर चली गई, जबकि रमेश वहीं पड़ा रहा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति के कमरे में आने-जाने के सबूत नहीं मिले। पुलिस आरोपी पत्नी पर हत्या की आशंका जताते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मॉर्निंग वॉक पर निकले इंजीनियर ने रेता खुद का गला, धार में हुई दर्दनाक मौत

पुलिस ने कमरे से जुटाए सबूत

पुलिस ने जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमे रात के समय किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं दिखा। पड़ोसियों और सहकर्मियों ने पूछताछ में बताया कि पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे और उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कमरे में मिले एक पेवर ब्लॉक पर खून और बाल चिपके मिले हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि इसी भारी पत्थर से सिर और सीने पर वार किए गए हैं। आपसी विवाद के कारण वारदात की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पत्नी को हिरासत में लिया

मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पत्नी आरती को मुख्य संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 फर्जी प्रोफाइल, 2000 अश्लील वीडियो और फोटो; महिलाओं को फंसाकर वसूली करता था
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।