russian woman tourist lewd comment by influencer in gwalior fort obscene reel viral investigation MP : व्यूज के लिए इंफ्लुएंसर की घटिया हरकत, ग्वालियर किले में रशियन गर्ल से की ‘गंदी बात’, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP : व्यूज के लिए इंफ्लुएंसर की घटिया हरकत, ग्वालियर किले में रशियन गर्ल से की ‘गंदी बात’

ग्वालियर किले में पर्यटन के लिए आई एक रशियन युवती के साथ स्थानीय इंफ्लुएंसर द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। व्यूज और लाइक्स के चक्कर में इंफ्लुएंसर ने युवती पर अश्लील टिप्पणी करते हुए एक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Sat, 18 April 2026 01:25 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
MP : व्यूज के लिए इंफ्लुएंसर की घटिया हरकत, ग्वालियर किले में रशियन गर्ल से की ‘गंदी बात’

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक ग्वालियर किले में घूमने आई एक रशियन गर्ल के साथ स्थानीय इंफ्लुएंसर की आपत्तिजनक हरकत सामने आई है। हिंदी भाषा से अनजान विदेशी महिला के साथ मजाक के नाम पर अश्लील टिप्पणी करते हुए बनाया गया एक वीडियो और सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इंफ्लुएंसर को ट्रोल करने लगे। इस घटना से ग्वालियर विदेशी पर्यटकों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा। पहले भी यहां देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ ठगी और लूटपाट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ करने वाला शातिर दबोचा; MP से गिरफ्तारी

स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं के कारण पर्यटक आगरा के बाद सीधे झांसी या ओरछा जाते हैं और ग्वालियर में ठहरने से बचते हैं। बताया जा रहा है कि रूस से आए पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर घूमने पहुंचा था। दोपहर में किले पर घूमते समय एक स्थानीय इंफ्लुएंसर उनसे बातचीत करने लगा। उसने एक विदेशी महिला को अपने साथ रील बनाने के लिए तैयार किया और अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो बाद में विवाद का कारण बन गया।

‘राधे गुर्जर’ नाम की आईडी से पोस्ट की गई रील

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ज्यादा व्यूज और लाइक्स के चक्कर में इंफ्लुएंसर ने ग्वालियर किले पर रील बनाई, जिसमें एक विदेशी महिला को अपने साथ खड़ा किया हुआ है। महिला हिंदी नहीं समझती थी, इसका फायदा उठाकर इंफ्लुएंसर ने अश्लील टिप्पणी कर वीडियो रिकॉर्ड किया। यह रील ‘राधे गुर्जर’ नाम की आईडी से पोस्ट की गई। वीडियो में इंफ्लुएंसर की बात से अनजान विदेशी महिला ने अंगूठा दिखाते हुए दो बार “यस-यस” कहा। हालांकि उसे बिल्कुल भी यह अंदाजा नहीं था कि उसके साथ कोई आपत्तिजनक बात कही जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुर्का पहनकर लौटी बेटी तो धर्मांतरण और रेप का खुलासा, MP की 3 बच्चियों संग ऐसा

पुलिस के पास भी पहुंच गया वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग इस हरकत को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे ग्वालियर और देश की छवि धूमिल होती है और विदेशी पर्यटकों में गलत संदेश जाता है। अब यह वीडियो पुलिस तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है यही इंफ्लुएंसर इससे पहले नई लग्जरी कार के साथ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में वायरल हुआ था। उस दौरान इसके साथियों द्वारा हाईवे पर हवाई फायरिंग का मामला भी सामने आया था।

रिपोर्ट : अमित कुमार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के बैंक में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरार
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।