red alert for heat wave in madhya pradesh know latest mp mausam and weather update मध्य प्रदेश में आज लू चलने का रेड-ऑरेंज अलर्ट; किन जिलों में चेतावनी?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश में आज लू चलने का रेड-ऑरेंज अलर्ट; किन जिलों में चेतावनी?

मध्य प्रदेश में भीषण लू चल रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ऑरेंज तो कुछ जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

Mon, 25 May 2026 01:08 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
मध्य प्रदेश में आज लू चलने का रेड-ऑरेंज अलर्ट; किन जिलों में चेतावनी?

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों के लिए लू चलने का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एमपी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव (छतरपुर) में दर्ज किया गया। वहीं सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पंचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को ही एमपी के राजगढ़, आगर मालवा, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर और डिंडोरी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूनीवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मई को सुबह 08:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान भिंड और मुरैना जिलों में आंधी-तूफान देखा गया। वहीं मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर और भिंड जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हुई। मध्य प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह भी दी गई है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने को कहा गया है।

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने का अनुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में और अगले 3 से 5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 3 दिन होगी बारिश; झुलसा देने वाली गर्मी के बीच IMD की गुड न्यूज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। राजस्थान में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 46 डिग्री सेल्सियस के साथ श्री गंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली तंदूर बनी, लेकिन IMD बोला- अभी ‘लू’ नहीं; समझिए Heatwave का पूरा गणित

IMD के अनुसार, 28 से 29 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बांदा उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज, उरई और झांसी में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी जारी है। आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में भीषण गर्मी के बीच कार में लॉक हो गई 4 साल की बच्ची, मौत; कैसे जा फंसी?

(पीटीआई-भाषा और यूनीवार्ता की रिपोर्ट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।