'मुझे फंसाया जा रहा'... पिता ने हवालात में किया सुसाइड; बेटी ने लगाए थे रेप के आरोप; लड़के से वीडियो कॉल करते देखा था?
बेटी ने पिता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे जिस पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर 15 अप्रैल को हवालात में रखा था, सुबह 4 बजे के करीब पिता ने हवालात के कोने में बने टॉयलेट पाइप के सहारे लोअर के नाड़े से गले में फांसी का फंदा लगा लिया था।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक पिता ने हवालात के अंदर अपने लोअर के नाड़े से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया, मामले में गंभीर लापरवाही को देखते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच ओर नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने खुदकुशी करने और अपनी गिरफ्तारी से पहले ही थाने में एक आवेदन दिया था, जिसमें लिखा था मैंने बेटी को एक लड़के से वीडियो कॉल पर बात करते देखा था, इस कारण पत्नी, सास और साली मिलकर मेरे खिलाफ झूठे केस की साजिश रच कर फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।
रतलाम जिले के नामली थाने ओर उस दौरान हड़कंप मच गया जब हवालात में एक आरोपी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई सुबह तक पुलिस अधिकारी, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और डॉक्टरों की टीम पहुंची। डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर ज्यूडिशियल टीम भी पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के बाद पुलिस ने पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नाबालिग बेटी ने लगाए थे दुष्कर्म के आरोप
16 साल की बेटी ने पिता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे जिस पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर 15 अप्रैल को हवालात में रखा था, सुबह 4 बजे के करीब पिता ने हवालात के कोने में बने टॉयलेट पाइप के सहारे लोअर के नाड़े से गले में फांसी का फंदा लगा लिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि पिता ने पुलिस को सुबह एक शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ उसका आवेदन लेकर रख लिया ओर दोपहर में बेटी ने उन्हीं पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया और रात को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
टॉयलेट के नल के पाइप से लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि जिस हवालात में आरोपी पिता को हिरासत में रखा गया था। उसके कोने में तीन फीट की दीवार के साथ टॉयलेट बना है। सीसीटीवी कोने वाले हिस्से को कवर नहीं कर रहा था। बंदीगृह की ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल को सीसीटीवी में आरोपी नहीं दिखाई दिया, तब वह बंदीगृह पहुंचा तो आरोपी हवालात के एक कोने में बनी टॉयलेट की तरफ फांसी के फंदे से घुटने के बल जमीन पर टिका था।
थाना प्रभारी लाइन अटेच कॉन्स्टेबल सस्पेंड
एसडीएम विवेक सोनकर ने पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया, मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए। मामले में गंभीर लापरवाही को देखते हुए थाना प्रभारी गायत्री सोनी को लाइन अटैच ओर नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल नारायण जादौन को सस्पेंड कर दिया गया है।
परिजनों का आरोप
घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना जांच के गिरफ्तारी की गई और झूठे केस के कारण ही यह घटना हुई है, इस दौरान परिजनों ने मांग की थी कि मृतक की पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस हिरासत में होने के कारण पत्नी और बेटी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। परिजनों ने भी उनके आने पर कड़ा विरोध जताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और न्यायिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया में जुट गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 अप्रेल की रात की है, 2:30 बजे तक आरोपी सीसीटीवी कैमरों में सामान्य हालत में बैठा नजर आ रहा था, लेकिन सुबह लगभग 4 बजे जब बंदी गृह के इंचार्ज नारायण जादौन ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो आरोपी हवालात के अंदर फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया, तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि आरोपी ने पानी के पाइप से अपने कपड़े के सहारे फंदा बनाकर यह कदम उठाया है।
सूचना पर न्यायिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया में जुट गए, सुबह करीब 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी थाने पहुंच गए, जहां माहौल तनावपूर्ण हो गया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही इस घटना के सभी पहलुओं से पर्दा उठ सकेगा।
रिपोर्ट - विजेन्द्र यादव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन