violence in ratlam between 2 groups heavy police force deployed रतलाम में बवाल! मामूली विवाद हुआ हिंसक; चाकूबाजी के बाद गांव में तनाव, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रतलाम में बवाल! मामूली विवाद हुआ हिंसक; चाकूबाजी के बाद गांव में तनाव

मध्य प्रदेश के रतलाम में मंगलवार को बवाल हो गया। यहां गाड़ी की रफ्तार को लेकर शुरू हुई बाहस ने हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इस मामले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है।

Wed, 15 April 2026 01:57 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम
share
रतलाम में बवाल! मामूली विवाद हुआ हिंसक; चाकूबाजी के बाद गांव में तनाव

मध्य प्रदेश के रतलाम में मंगलवार रात को बवाल हो गया। यहां के बिलपांक थाना क्षेत्र के धराड़ गांव में मंगलवार रात बारात के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी और पथराव की घटना हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। एहतियात के तौर पर देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हमलावर युवक इंदौर के निवासी हैं, जो शादी में शामिल होने आए थे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शेरुखान के नवासे की शादी भाटी बड़ोदिया रोड पर आयोजित थी। रात करीब 10:30 बजे बारात निकलने की तैयारी चल रही थी, तभी कुछ युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए वहां से निकले। मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख (धराड़ प्रखंड) रुप सिंह चंद्रावत और उनके साथी आदित्य सिंह ने युवकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने को कहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी के जन्म पर ₹1.43 लाख की सरकारी मदद

चाकूबाजी के बाद तनाव

इस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाइक सवार युवकों के साथ आए अन्य लोगों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में रुप सिंह चंद्रावत और आदित्य सिंह के पैरों में चोट आई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। वहीं गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके पट्टे निरस्त करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने बुधवार को बाजार बंद कराकर धरना शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 163 बच्चे मध्य प्रदेश में मुक्त कराए गए, 8 लोग गिरफ्तार

क्या बोली पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए रतलाम एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि बारात निकलने के दौरान कहासुनी होने पर विवाद हुआ है, दो लोगों पर चाकू से हमला हुआ था जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते 12 लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की करवाई जा रही है।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP Husband Murder: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पत्नी ने पति को दी डराने वाली मौत
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।