MP ratlam road accident on delhi mumbai expressway 5 killed on the spot MP : रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; खाई में गिरी कार, 5 की मौके पर ही मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP : रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; खाई में गिरी कार, 5 की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Fri, 14 Nov 2025 01:00 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम
share
MP : रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; खाई में गिरी कार, 5 की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले के माही क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार XUV 700 कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग कुछ ही पलों में मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत सक्रिय हो गईं। काफी देर बड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ा से बाहर निकाला गया, फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।

हादसे का शिकार हुई कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले 5 लोगों एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि कार अनियंत्रित होकर पुल तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, यह अभी साफ नहीं है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चश्मदीदों के बयान मौके की स्थिति और CCTV फुटेज के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि यह दुर्घटना लापरवाही, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खामी के कारण हुई।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।