Rajasthan girl Rukhsar becomes Radhika to marry her hindu lover Ajay taking seven vows in MP khandwa temple राजस्थान की रुखसार MP में बन गई राधिका, प्रेमी अजय संग शादी रचा मंदिर में लिए सात फेरे, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान की रुखसार MP में बन गई राधिका, प्रेमी अजय संग शादी रचा मंदिर में लिए सात फेरे

मध्य प्रदेश के खंडवा में अलग-अलग धर्म से आने वाले एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचाई। दुल्हन बनी रुख्सार ने अपने प्रेमी अजय संग विवाह करने को 'घर वापसी' कर अपना नाम बदलकर ‘राधिका’ रख लिया।

Tue, 21 April 2026 09:35 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
share
राजस्थान की रुखसार MP में बन गई राधिका, प्रेमी अजय संग शादी रचा मंदिर में लिए सात फेरे

मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर चर्चा में है, जहां अक्षय तृतीया के अवसर पर एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए विवाह रचाया। राजस्थान की रहने वाली युवती रुखसार ने भोपाल के युवक अजय के साथ विधि-विधान से सात फेरे लिए। विवाह से पहले मंदिर परिसर में युवती की 'घर वापसी' करवाई गई, जिसके बाद उसका नाम बदलकर ‘राधिका’ रखा गया।

विधि-विधान के साथ हुआ धार्मिक अनुष्ठान

महादेवगढ़ मंदिर में पंडितों की उपस्थिति में पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना, हवन और मंत्रोच्चार के बीच युवती के माथे पर तिलक लगाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 'जय श्रीराम' और 'बजरंग बली' के जयकारे भी लगाए गए। मंदिर प्रबंधन ने पूरे आयोजन को धार्मिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया।

मंदिर से जुड़े आकाश दुबे ने बताया कि युवक-युवती ने स्वयं संपर्क कर विवाह की इच्छा जताई थी। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना देकर सभी औपचारिकताओं के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्भवती है मोनालिसा, इसलिए अभी पेश नहीं हो सकती; केरल से खाली हाथ लौटी MP पुलिस

रुखसार से बनी राधिका

विवाह से पहले युवती की 'घर वापसी' करवाई गई, जिसके तहत उसका नाम रुखसार से बदलकर राधिका रखा गया। युवती ने बताया कि उसका शुरू से ही सनातन धर्म के प्रति झुकाव था और वह अपनी इच्छा से इस मार्ग पर चली है। उसने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए कार्य को शुभ और स्थायी माना जाता है, इसलिए इसी दिन विवाह का निर्णय लिया गया।

परिवार के खिलाफ लिया बड़ा फैसला

युवती ने स्पष्ट किया कि यह विवाह उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ किया है। इस समारोह में उसके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। वहीं, युवक अजय भोपाल का निवासी बताया जा रहा है, जो राजस्थान में एक कंपनी में कार्यरत है। वहीं दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह संबंध प्रेम में बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संबंध बनाने के लिए बुलाया था; MP के कटनी में क्यों शिवानी ने प्रदीप को मार डाला

सुरक्षा की मांग, परिवार से मिल रही धमकियां

विवाह के बाद युवक अजय ने दावा किया कि युवती के परिवार की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उसने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन को सुरक्षित तरीके से शुरू कर सकें। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है, वहीं प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर।

नए जीवन की शुरुआत

मंदिर प्रबंधन ने विवाह सम्पन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। तमाम विवादों और विरोध के बीच इस जोड़े ने अपने रिश्ते को एक नई पहचान दे दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट; चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।