raja raghuvanshi return ekadashi baby birth pandit prediction indore लौट आया राजा रघुवंशी! वही एकादशी का दिन और पंडित जी की भविष्यवाणी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लौट आया राजा रघुवंशी! वही एकादशी का दिन और पंडित जी की भविष्यवाणी

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस के बीच एक ऐसा संयोग सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि “राजा लौट आया है।” 

Tue, 31 March 2026 02:15 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
लौट आया राजा रघुवंशी! वही एकादशी का दिन और पंडित जी की भविष्यवाणी

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस के बीच एक ऐसा संयोग सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि “राजा लौट आया है।” ऐसा कहने के पीछे की वजह है- एकादशी का दिन और पहले की गई एक भविष्यवाणी। दरअसल, राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है। खास बात यह है कि बच्चे का जन्म उसी ‘एकादशी’ (ग्यारस) के दिन हुआ, जिस दिन राजा की हत्या हुई थी। इस संयोग को परिवार महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि ईश्वरीय संकेत मान रहा है।

परिवार के मुताबिक, पहले एक पंडित ने भविष्यवाणी की थी कि राजा फिर से उनके घर लौटेगा। अब जब ठीक उसी तिथि पर बच्चे का जन्म हुआ, तो परिजनों का विश्वास और गहरा हो गया। राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, “मेरा बेटा वापस आ गया है।” नवजात का नाम भी “राजा” रखा गया है। इंदौर स्थित घर को सजाया गया और बाहर “Raja is back” लिखे गुब्बारे लगाए गए। परिवार इस पल को एक नई शुरुआत और अपने खोए बेटे की वापसी के रूप में देख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयपुर ‘पिंक एलिफेंट’ फोटोशूट: एक महीने पहले हुई हाथी चंचल की मौत, क्या है मामला?

आपके बताते चलें कि राजा रघुवंशी की पिछले साल मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। वह अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलॉन्ग गए थे, जहां से दोनों 26 मई को लापता हो गए थे। कई दिनों की तलाश के बाद 2 जून को सोहरा के वेई सॉडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि सोनम का किसी अन्य व्यक्ति राज कुशवाहा के साथ संबंध था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में प्रेमिका को भगाने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर तीन शूटरों के साथ साजिश रची और राजा की हत्या करवा दी। इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।इस दर्दनाक घटना के बीच परिवार में जन्मे बच्चे ने जहां एक ओर खुशियां लौटाई हैं, वहीं इस रहस्यमयी संयोग ने कहानी को और भी भावनात्मक बना दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।