How did Sonam reach Ghazipur, Raja Raghuvanshi mother raised questions about the suspicious driver सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची? राजा रघुवंशी की मां ने उठाया संदिग्ध ड्राइवर से जुड़ा सवाल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची? राजा रघुवंशी की मां ने उठाया संदिग्ध ड्राइवर से जुड़ा सवाल

सोनम का इतने दिन गायब रहना और मेघालय से गाजीपुर पहुंचना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। इन्हीं सवालों में एक प्रश्न राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने उठाया है। उन्होंने सोनम के गाजीपुर पहुंचने में एक ड्राइवर के होने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने जांच करने की भी मांग की है।

Tue, 10 June 2025 09:10 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची? राजा रघुवंशी की मां ने उठाया संदिग्ध ड्राइवर से जुड़ा सवाल

इंदौर का कपल हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गया था, लेकिन दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश बरामद हुई। गायब होने के करीब 17 दिन बाद पत्नी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। सोनम का इतने दिन गायब रहना और मेघालय से गाजीपुर पहुंचना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। इन्हीं सवालों में एक प्रश्न राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने उठाया है। उन्होंने सोनम के गाजीपुर पहुंचने में एक ड्राइवर के होने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने जांच करने की भी मांग की है।

उमा ने आशंका जताई है कि परिवार वाले सोनम की मदद कर रहे थे। सोनम के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोनम को गाजीपुर पहुंचाने में मदद की गई है। उमा ने खुलासा करते हुए कहा है कि सोनम के घर हमेशा एक ड्राइवर रहता था। सोनम को गाजीपुर छोड़ने वाला ड्राइवर कौन था? उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि सोनम एक बार इंदौर भी आई थी। अगर वह इंदौर आई तो फिर गाजीपुर कैसे पहुंची? इस तरह के सवाल करते हुए उन्होंने किसी ना किसी द्वारा सोनम की मदद करने की आशंका जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर में नतमस्तक, क्राइम ब्रांच के बाहर इंतजार; बेटे राज से मिलने को पहुंची मां
ये भी पढ़ें:राजा की हत्या किसने और क्यों की, मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? सोनम ने ये बताया

अब तक की जांच में सामने आया है कि इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या की साजिश कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम और उसके लवर राज कुशवाह ने बनाई थी। पहले सामने आया था कि इन लोगों ने तीन हत्यारों को इसके लिए हायर किया था, लेकिन फिर बाद में खुलासा हुआ कि हत्या में शामिल तीनों लड़के वास्तव में हत्यारे नहीं हैं बल्कि प्रेमी राज कुशवाह के दोस्त हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है आगे की पूछताछ और जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।