A short circuit in an EV charging station in Indore caused a fire, killing many people कार को चार्जिंग में लगा सोया था इंदौर का परिवार, EV में आग लगने से जिंदा जल गए 8, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कार को चार्जिंग में लगा सोया था इंदौर का परिवार, EV में आग लगने से जिंदा जल गए 8

इंदौर में ईवी चार्जिंग से आग लगने के कारण अब तक 8 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक, परिवार रात में ईवी कार को चार्जिंग से लगाकर सो गया था, लेकिन रात में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को काबू में कर लिया।

Wed, 18 March 2026 10:08 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
कार को चार्जिंग में लगा सोया था इंदौर का परिवार, EV में आग लगने से जिंदा जल गए 8

इंदौर में ईवी चार्जिंग से आग लगने के कारण अब तक 8 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक, परिवार रात में ईवी कार को चार्जिंग से लगाकर सो गया था, लेकिन रात में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को काबू में कर लिया। घटना ने सबको इलेक्ट्रिकल व्हीकल के उपयोग पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। घटना पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चिंता प्रकट करते हुए कहा- “ये हम सबके लिए सोचने वाली बात है, क्योंकि पूरा समाज-पूरी दुनिया ईवी की तरफ जा रही है।”

ईवी कार चार्जिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पुलिस के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई। इसने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईवी आग में ‘डिजिटल लॉक’ बना मौत का जाल? बिजली जाते ही दरवाजे हुए सील, 8 की मौत
ये भी पढ़ें:30 दमकल गाड़ियां तैनात, 9 लोग बाहर निकाले...; पालम फायर पर क्या बोले अधिकारी?

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

इस भीषण अग्निकांड में मकान मालिक मनोज जैन पुंगलिया (60 वर्ष) सहित कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में सिमरन (30 वर्ष), विजय सेठिया, सुमन सेठिया, राशि (15 वर्ष), छोटू सेठिया और मासूम तनय शामिल हैं। वहीं सौरभ (32 वर्ष), सुनीता (58 वर्ष) और सोमिल को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, हालांकि तनय पहले लापता बताया गया था, बाद में उसका शव बरामद हुआ।

मृतकों की तस्वीर

मंत्री बोले- ये ईवी का युग, बहुत सोचने वाली बात

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा- ये ईवी का युग है। ईवी के चार्जिंग में आग लगी है। मतलब ये हम सबके लिए सोचने वाली बात है, क्योंकि पूरा समाज-पूरी दुनिया ईवी की तरफ जा रही है। हमने पुलिस कमिश्नर से कहा है- एक एक्सपर्ट की कमेटी बनाओ, आग कैसे लगी? पूरी जानकारी लेकर एसओपी बनाओ। क्योंकि हर घर के अंदर आज लोग सोचते हैं कि नई गाड़ी खरीदनी है तो ईवी खरीदिए।

आग लगती हुई

ये बहुत अलार्मिंग है…

आज विश्व के अंदर तेल को लेकर जो चल रहा है, उसमें तेल के क्या भाव होंगे किसी को कुछ पता नहीं है। ऐसे में सब लोग ईवी के बारे में ही सोच रहे हैं। मैं भी ईवी के बारे में ही सोच रहा हूं कि अगली गाड़ी कोई खरीदना है तो ईवी ही खरीदना है। लेकिन, अगर ईवी की चार्जिंग से कोई आग लगी है, तो ये सोचना है कि कहां और क्यों आग लगी है। ये बहुत अलार्मिंग है। पूरे ईवी वाले कहते हैं, सब सेफ है.. सब सेफ है... लेकिन आग का कारण ईवी है। जांच होनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।