PhD Scholar Commits Suicide After Rape Blackmail and Threats in MP रेप, ब्लैकमेलिंग और फिर धमकी… दतिया में परेशान होकर PhD छात्रा ने किया सुसाइड; प्रेमी और उसकी बहनों पर आरोप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रेप, ब्लैकमेलिंग और फिर धमकी… दतिया में परेशान होकर PhD छात्रा ने किया सुसाइड; प्रेमी और उसकी बहनों पर आरोप

परिजन के मुताबिक युवती घर में अपने कमरे से ऊपर छोटे भाई के कमरे में गई और दुपट्टे से फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी मिली। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

Sat, 16 May 2026 05:07 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, दतिया
share
रेप, ब्लैकमेलिंग और फिर धमकी… दतिया में परेशान होकर PhD छात्रा ने किया सुसाइड; प्रेमी और उसकी बहनों पर आरोप

दतिया जिले में 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ग्वालियर में रहकर पीएचडी कर रही थी। उसने एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें प्रेमी और उसकी दो बहनों को मौत का जिम्मेदार बताया है। युवती ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना गोराघाट थाना क्षेत्र की है। परिजन के मुताबिक युवती घर में अपने कमरे से ऊपर छोटे भाई के कमरे में गई और दुपट्टे से फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी मिली। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

परिजन के अनुसार ग्वालियर में युवती की पहचान पचोखरा निवासी योगेश रावत से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। आरोप है कि 13 मार्च को योगेश युवती को ग्वालियर के फूलबाग चौराहे से एक होटल ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। परिजन का कहना है कि बाद में युवती के गर्भवती होने पर उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी मुकर गया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेल-खेल में खत्म हो गई जिंदगी, दतिया में पानी में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत

सुसाइड नोट में बयां किया अपना दर्द

युवती ने सुसाइड नोट में लिखा ‘मैं मरने जा रही हूं। कारण है मेरा दोस्त योगेश और उसकी दो बहनें। योगेश ने मुझे ब्लैकमेल किया कि वह मर जाएगा या मार देगा। धमकी दी कि मेरे फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। मैं थाने गई, वहां भी कार्रवाई चल रही है। इसके बावजूद उसकी बहन पूनम और प्रियंका ने मेरे घर आकर हंगामा किया। मेरी दीदी के ससुराल जाकर वहां धमकी दी। इसके बाद ग्वालियर आकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज की। गली में चिल्ला-चिल्ला कर मुझे बदनाम किया। इन सब से मुझे तो दिक्कत हो ही रही है, मेरे घर वाले भी परेशान हैं। इसकी पूरी जानकारी योगेश को है। पुलिस से निवेदन है कि योगेश, पूनम और प्रियंका को सजा दी जाए, जिससे आगे कभी ये किसी की जिंदगी ऐसे नर्क न बनाएं कि इंसान को इतना मजबूर होना पड़े।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दतिया में उपचुनाव की आहट के बीच हलचल, 1 दर्जन से अधिक कांग्रेसी BJP में शामिल

एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन

युवती ने 14 मई को ग्वालियर एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन दिया था। उसने बताया था कि दतिया की रहने वाली सहेली पिंकी के भाई योगेश से उसकी दोस्ती थी। खाने-पीने का झांसा देकर योगेश 13 मार्च को मुझे फूलबाग चौराहे के एक होटल ले गया। वहां रूम नं. 107 में कोल्ड ड्रिंक और पेस्टी का नाश्ता लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीने और नाश्ता करने के बाद मुझे चक्कर से आने लगे और मैं बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया तो देखा कि मेरे सारे कपड़े उतरे हुए हैं। योगेश पास ही बिना कपड़ों के लेटा हुआ था। मैं चिल्लाई तो उसने मेरा मुह बंद कर दिया। कहा मैं जब तुमसे शादी कर ही रहा हूं तो विरोध क्यों कर रही हो। मैंने तुम्हारे साथ संबंध बनाने की वीडियो बनाया है और फोटो खींच लिए हैं। विरोध करने पर बोला ज्यादा करोगी तो मैं फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगा। मैं डर गई। इसके बाद 15 मार्च को फिर उसी होटल के उसी रूम में संबंध बनाए। 18 अप्रैल को पेट में दर्द होने पर अस्पताल गई, जहां डॉक्टर ने जांच की और प्रेग्नेंट होने की बात बताई। कुछ दिक्कत होने के कारण मुझे ऑपरेशन कराना पड़ा। जब मैंने यह बात योगेश को बताई तो वह मुझसे कटने लगा। खुद को व्यस्त बताते हुए दूरी बनाने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दतिया कलेक्टर और एसपी ने एसी कमरा छोड़ गांव में खाट पर बिताई रात, मगर क्यों?

बोला - तुझसे शादी नहीं कर सकता

शादी का कहा तो पहले टालमटोल किया फिर बोला तुझसे शादी नहीं कर सकता। इतना ही नहीं धमकाया कि दबाव बनाया या शिकायत की तो संबंध वाले वीडियो-फोटो वायरल कर दूंगा। कहीं दूसरी जगह तुम्हारी शादी नहीं होने दूंगा। इस घटना के बाद मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत परेशान हूं। योगेश ने शादी का वादा कर जबरन संबंध बनाए, फिर अपनी बात से मुकर गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।