One more photo was not taken, Dr. Saheb fell into a ditch while taking a photo; VIDEO 'एक तसला और फोटो नहीं आई'- फोटोबाजी के चक्कर में गड्डे में जा गिरे डॉ साहब- VIDEO वायरल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'एक तसला और फोटो नहीं आई'- फोटोबाजी के चक्कर में गड्डे में जा गिरे डॉ साहब- VIDEO वायरल

डॉ प्रफुल्ल श्रीवास्तव मंदिर निर्माण के लिए श्रमदान करते हुए फोटो खिचा रहे थे। फोटो अच्छी नहीं आई तो नेता जी ने कहा, 'एक तसला और फोटो नहीं आई'। मगर, दूसरा तसला हाथ में लेकर फोटो खिचाने को हुए कि… घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Tue, 15 July 2025 06:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सिवनी
share
'एक तसला और फोटो नहीं आई'- फोटोबाजी के चक्कर में गड्डे में जा गिरे डॉ साहब- VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के सिवनी के एक नेता जी के गड्डा में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। है। यहां डॉ प्रफुल्ल श्रीवास्तव मंदिर निर्माण के लिए श्रमदान करते हुए फोटो खिचा रहे थे। फोटो अच्छी नहीं आई तो नेता जी ने कहा, 'एक तसला और फोटो नहीं आई'। मगर, दूसरा तसला हाथ में लेकर फोटो खिचाने को हुए कि पैरों के नीचे की ईंट फिसली और सीधा गड्डे में जा गिरे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

डॉ प्रफुल्ल जाने माने डॉक्टर और समाजसेवी हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देते हुए फोटो-वीडियो खिचवाए, लेकिन बेहतर तस्वीर खिचाने के चक्कर में डॉक्टर साहब हादसे का शिकार हो गए। दरअसल तसला में सीमेंट वाला मसाला था, जिसे गड्डे यानी नीव में भरना था। डॉ साहब ने एक तसला सीमेंट गड्डे में डाली, तभी आवाज आई कि फोटो अच्छी नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 52 लाख में खरीदे 160 स्टील जग, कांग्रेस का बड़ा आरोप
ये भी पढ़ें:प्यार में दीवानी लड़की कनाडा से चली आई उत्तराखंड, इंस्टा लव स्टोरी में फिर क्या?

फोटो अच्छी नहीं आने पर डॉ साहब बोले, एक तसला और फोटो नहीं आई। इस पर वहां मौजूद मजदूरों ने दूसरा तसला थमा दिया। उन्होंने सीमेंट भरा तसला हाथों में लिया ही था कि अचानक पांव के नीचे की ईंट खिसक गई और वो करीब छह फीट गहरे गड्डे में जा गिरे। इस दौरान वीडियो बन रही थी, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। डॉ साहब को गड्डे में गिरता देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

निर्भय सिंह नामक यूजर ने लिखा- इस खेल में कई तरह के जोखिम शामिल है और इसकी आदत लग सकती है, कृपया जिम्मेदारी खेलें। वहीं महेंद्र यादव नामक यूजर ने हंसती हुई इमोजी बनाते हुए लिखा- एक तसला और, फोटो नहीं आई। फिर फोटो के चक्कर में नेता जी की वीडियो ही आ गई। आकाश नामक यूजर ने लिखा- सेवा भाव का दिखावा पड़ा भारी। फोटो के चक्कर में नेता जी की वीडियो ही आ गई।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।