Chhattisgarh BJP government bought 160 steel jugs for 52 lakhs, Congress made a big allegation छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 52 लाख में खरीदे 160 स्टील जग, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 52 लाख में खरीदे 160 स्टील जग, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार ने एक स्टील जग खरीदने के लिए 32 हजार रुपये खर्च किए हैं। इस तरह स्टील जग के कुल 160 नग खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 52 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

Tue, 15 July 2025 05:04 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 52 लाख में खरीदे 160 स्टील जग, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर घपलेबाजी का बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार ने एक स्टील जग खरीदने के लिए 32 हजार रुपये खर्च किए हैं। इस तरह स्टील जग के कुल 160 नग खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 52 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कांग्रेस ने इसे वर्ल्ड कप नहीं, विष्णुदेव का 'स्टील जग' कहकर तंज कसा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक्स हेंडल पर दो दस्तावेजों की फोटो शेयर करते हुए लिखा गया- यह वर्ल्ड कप नहीं, विष्णुदेव का 'स्टील जग' है। एक स्टील के जग की कीमत 32000 रुपए। 160 नग की खरीदी 51,00,000 रुपए। इसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा पर हमला करते हुए लिखा- बेशर्मों ने आदिवासी बच्चों के पैसे को भी नहीं छोड़ा…

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 14 सरकारी अधिकारियों पर गिरी गाज, 7 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप
ये भी पढ़ें:प्यार में दीवानी लड़की कनाडा से चली आई उत्तराखंड, इंस्टा लव स्टोरी में फिर क्या?

कांग्रेस की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में छत्तीसगढ़ सरकार के एससी, एसटी डेवलपमेंट विभाग के बारे में जानकारी साझा की गई है। इस दस्तावेज के मुताबिक क्लासिक ब्रैंड के 160 जग खरीदे गए हैं, जो कि 1 हजार एमएल के हैं। इनकी कुल कीमत 5199920 रुपये बताई गई है। दस्तावेज में कॉन्ट्रैक की डेट नौ जनवरी 2025 लिखी है।

हालांकि इस मामले में अभी तक भाजपा की तरफ से कोई स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मामले में भाजपा स्पष्टीकरण देगी, ताकि जनता के बीच जा रहे मेसेज को क्लियर किया जा सके। वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को बढ़ावा देते हुए गहन जांच में लगी हुई है ताकि घोटाले की परतों को बाहर लाया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।