my boyfriend will live in the same house husband reaches sp office after wife demand मेरा ब्वॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, पत्नी की जिद पर SP ऑफिस पहुंचा पति; लगाए गंभीर आरोप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरा ब्वॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, पत्नी की जिद पर SP ऑफिस पहुंचा पति; लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर में एक शख्स को अपनी पत्नी से जान लेने का डर सता रहा है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है। वजह भी हैरान करने वाली सामने आई है। पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर मे साथ रखना चाहती है। 

Wed, 27 May 2026 02:52 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
मेरा ब्वॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, पत्नी की जिद पर SP ऑफिस पहुंचा पति; लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर में एक शख्स को अपनी पत्नी से जान लेने का डर सता रहा है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है। वजह भी हैरान करने वाली सामने आई है। पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर मे साथ रखना चाहती है। विरोध करने पर वह पति को जान से मारने की धमकी देकर घर मे रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी लेकर गायब हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी को खोजने के साथ जान माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।

'ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने की कर रही जिद'

दरअसल ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके में रहने वाला राजकुमार कुशवाह एसपी ऑफिस पुलिस जनसुनवाई में पहुंचा। उसका आरोप है कि साल 2008 में पूनम कुशवाह नाम की युवती से उसकी हिंदू रीति रिवाज से अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ। राजकुमार का कहना है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे लड़के के चक्कर मे घर बर्बाद कर रही है। उसको यह तब पता चला जब पत्नी पूनम 22 जनवरी 2026 को बिना बताए कहीं चली गई। राजकुमार ने बताया कि 2 महीने बाद मार्च 2026 में जब वह घर आई तो पूछताछ में उसने बताया कि वह आशु उर्फ कमल सेन के साथ गई थी और उसी के साथ रहना चाहती है। यदि साथ मे पत्नी के साथ रहना है तो बॉयफ्रेंड आशु भी घर मे रहेगा। यानी एक ही घर की छत के नीचे तीनों साथ में रहने की शर्त रखी। पति का आरोप है कि उसने कहा यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह घर छोड़कर चली जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में आज लू चलने का रेड-ऑरेंज अलर्ट; किन जिलों में चेतावनी?

मारपीट का भी लगाया आरोप

पति राजकुमार को पत्नी पूनम की शर्त मंजूर नही थी। ऐसे में सुबह के वक्त पूनम फिर बिना बताए चली गई। जब दोपहर के वक्त घर आई तो उसने पति को धमकाया की तुम्हारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा कर जीवन बर्बाद कर देगी। इस दौरान पति राजकुमार ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने गुस्से में उसका सिर फोड़ दिया। जब तक कुछ समझ पाते पत्नी पूनम घर मे रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी के साथ ही अपनी तीनों बेटियों और बेटे को लेकर कहीं चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP आसमान से बरस रही आग; खजुराहो में पारा 47.4 पर, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

जान से मारने की धमकी का भी आरोप

राजकुमार कुशवाह पुलिस अधिक्षक कार्यालय में पहुंचा। जहां उसने आरोप लगाया है कि पत्नी जाते- जाते उसे धमकी देकर गई है कि वह उसकी हत्या जरूर करवाएगी। ऐसे में पुलिस से राजकुमार ने घर से गये सोने-चांदी के गहनों के साथ खुद की जान की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस ने पति राजकुमार के आरोपो की जांच शुरू कर दी है, ताकि पत्नी के बच्चों सहित घर छोड़कर जाने की असली वजह साफ हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP आसमान से बरस रही आग; खजुराहो में पारा 47.4 पर, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।