Tragic Murder Mentally Ill Man Kills Sister-in-law with Stick in Chaibasa विक्षिप्त देवर ने डंडा से प्रहार कर भाभी की हत्या , सोमवार को हुआ पोस्टमार्टम, Chaibasa Hindi News - Hindustan
More

विक्षिप्त देवर ने डंडा से प्रहार कर भाभी की हत्या , सोमवार को हुआ पोस्टमार्टम

चाईबासा में विक्षिप्त देवर ने भाभी पार्वती भूमिज की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना कासिया गांव में हुई। आरोपी दुलाइ भूमिज पहले भी अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। पुलिस ने दुलाइ को हिरासत में ले लिया है।

Mon, 27 April 2026 11:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share
विक्षिप्त देवर ने डंडा से प्रहार कर भाभी की हत्या  , सोमवार को हुआ पोस्टमार्टम

चाईबासा। विक्षिप्त देवर ने भाभी की डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दीजिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया। घटना तांतनगर के कासिया गांव की है ।65 वर्षीय पार्वती भूमिज की उसके देवर दुलाई भूमिज ने डंडा से पीट कर हत्या कर दिया है। वर्ष 2011 में भी दुलाइ भुमिज ने अपनी पत्नी की माला पीसने वाले पत्थर से मार कर हत्या कर दिया था। उक्त मामले में अदालत ने दुलाई भुमिज को 13 साल की सजा हुई थी। उक्त मामले में वर्ष 2024 में जेल से बाहर आया था।उसी समय से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संशोधित:दुमका: मसलिया में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या

शनिवार की रात में सोने अवस्था में दुलाइ ने अपनी भाभी की डंडा से पीटकर हत्या कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रविवार को देर शाम सदर अस्पताल लाई।शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया। पुलिस आरोपी दुलाइ भुमिज को हिरासत में ले लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।