दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में धूल भरी आंधी, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात को मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली, नोएडा समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश की भी संभवना है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात को मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली, नोएडा समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश की भी संभवना है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।ृ
मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपनी चेतावनी में कहा है, शाम या रात के समय गरज के साथ मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान हल्की या बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जो बीच-बीच में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपनी चेतावनी में कहा है, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है
कल भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल भी दिल्ली एनसीआर वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है। कई इलाको में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 29 अप्रैल को आंधी तूफान और गरज चमक के आसार है। इस दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं अधिकतम तापमान गिरकर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 30 अप्रैल को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, और गरज चमक की भी संभावना है।
इससे पहले दिल्ली के लोगों को सोमवार सुबह से ही गर्मी का एहसास रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दोनों केंद्रों में तापमान सामान्य से अधिक था। रिज में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली में गर्मी से निपटने के लिए ऐक्शन प्लान
दिल्ली में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार हीट वेव से निपटने के लिए ऐक्शन प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि सरकार लू से निपटने के लिए सतर्क है और कार्य योजना के तहत श्रम विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि श्रमिक दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच भीषण गर्मी में काम न करें। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक की और निर्देश दिया कि स्कूलों में ओआरएस घोल की व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा की जाए।
उन्होंने कहा, स्कूल के बाद घर जाने से पहले सभी बच्चों को ओआरएस घोल दिया जाएगा ताकि अगर वे पैदल घर जा रहे हों तो गर्मी उन्हें प्रभावित न करे। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को सभी डीटीसी बसों के अंदर 'कूल बॉक्स' में पीने का पानी रखने का निर्देश दिया है। गुप्ता ने कहा, बिजली और पानी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य सभी संबंधित विभागों को भी निर्देश दे दिए गए हैं।




साइन इन