mp weather, heatwave prevails on one side, several districts are set to experience rain on the other MP का मौसम कर रहा कन्फ्यूज, एक तरफ चल रही लू, तो दूसरी तरफ कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP का मौसम कर रहा कन्फ्यूज, एक तरफ चल रही लू, तो दूसरी तरफ कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बीते दिन प्रदेश के देवरी सागर में 3 मिमी और जबलपुर में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जबलपुर में 46 KMPH, सागर में 43 KMPH, शहडोल में 37 KMPH और नरसिंहपुर में 35 KMPH की गति से हवा चली।

Thu, 28 May 2026 03:10 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share
MP का मौसम कर रहा कन्फ्यूज, एक तरफ चल रही लू, तो दूसरी तरफ कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच इन दिनों मौसम की आंखमिचौली चल रही है। एक तरफ प्रदेश के लोग तापमान के 45 डिग्री के आसपास रहने से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम में अचानक आए बदलाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है और वातावरण में ठंडक घुल गई है।

गुरुवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा शुक्रवार (29 मई) को विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में बारिश व करीब 35 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी… ट्विशा की सास गिरिबाला की बढ़ीं मुश्किलें

गुरुवार को इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में अत्यधिक हीट वेव, आंधी-तूफान और झोंकेदार हवाएं चलने का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं 10 जिलों के लिए हीट वेव व तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तीव्र ऊष्ण लहर चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग के अनुसार यहां 40 से 50 किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

इसके अलावा विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, कटनी, मैहर और छिंदवाड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में हीट वेव चलने व गर्म रात रहने और झंझावत व वज्रपात के साथ ही 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है।

MP का मौसम कर रहा कन्फ्यूज, एक तरफ चल रही लू, दूसरी तरफ कई जिलों में होगी बारिश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराध गंभीर है...; गिरिबाला को राहत नहीं दे सकते, हाई कोर्ट ने गिनाईं कई वजहें

बुधवार को खजुराहो व नौगांव रहा सबसे गर्म

बीते दिन के मौसम की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.6°C खजुराहो तथा नौगांव (छतरपुर) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम के पचमढ़ी में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के राजगढ़, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह और दतिया जिलो में लू का असर रहा तथा छिंदवाड़ा और गुना जिले में गर्म रात दर्ज की गई। इसके अलावा बीते दिन प्रदेश के देवरी सागर में 3 मिमी और जबलपुर में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जबलपुर में 46 KMPH, सागर में 43 KMPH, शहडोल में 37 KMPH और नरसिंहपुर में 35 KMPH की गति से हवा चली।

बीते दिन सबसे ज्यादा गर्म रहे MP के 5 शहर

खजुराहो (छतरपुर)/नौगांव (छतरपुर)- 46.6 डिग्री सेल्सियस

दतिया- 45.7 डिग्री सेल्सियस

रीवा- 45.4 डिग्री सेल्सियस

दमोह- 45.2 डिग्री सेल्सियस

राजगढ़/टीकमगढ़- 45 डिग्री सेल्सियस

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की सास की अग्रिम जमानत रद्द; कोर्ट ने पति को CBI के हवाले किया

मौसम की प्रमुख विशेषताएं

आगामी 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, पूर्व-मध्य और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में लगातार सक्रिय है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।