mpesb MP Police Constable Result Out: 6525 Candidates Selected, Check mp police Final Result Online esb.mp.gov.in MP Police Final Result OUT: एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, 6525 अभ्यर्थी हुए सफल; सुनील मीना बने टॉपर, Career Hindi News - Hindustan
More

MP Police Final Result OUT: एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, 6525 अभ्यर्थी हुए सफल; सुनील मीना बने टॉपर

MP Police Constable 2025 Final Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।

Thu, 9 April 2026 09:15 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
MP Police Final Result OUT: एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, 6525 अभ्यर्थी हुए सफल; सुनील मीना बने टॉपर

MP Police Constable Final Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।

इस परिणाम की घोषणा के साथ ही प्रदेश को 6525 नए पुलिस आरक्षक मिल गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय और गृह विभाग ने सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए इसे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड? (स्टेप-बाय-स्टेप)

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को बोर्ड ने पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रखा है:

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर (Latest Updates) सेक्शन में "Final Result - Police Constable Recruitment Test - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लिकेशन नंबर (8 अंकों का) या रोल नंबर दर्ज करें।

4. अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) और एडमिट कार्ड पर अंकित TAC Code डालें।

5. सर्च बटन पर क्लिक करते ही आपका फाइनल स्कोरकार्ड और चयन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड के 679 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें अभी आवेदन

सुनील मीना बने टॉपर

इस बार सुनील मीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 169 अंक हासिल किए और पूरे राज्य में पहला स्थान पाकर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके ठीक पीछे अंकित रघुवंशी रहे, जिन्होंने 166 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। सफलता की इस दौड़ में दीपक जाट तीसरे, आदर्श सेन चौथे और सूरज मसीह पांचवें पायदान पर रहे।

चयन प्रक्रिया का सफर

एमपी पुलिस कांस्टेबल बनने की यह राह आसान नहीं थी। उम्मीदवारों को कई कठिन चरणों से गुजरना पड़ा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले 57,985 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया। इस बार खास बात यह थी कि फिजिकल के अंकों को भी फाइनल मेरिट में जोड़ा गया है। इसमें दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए गए। अंत में सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की बारीकी से जांच की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2317 नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर की निकली भर्ती, B.Sc वालें करें अभी अप्लाई

मेरिट लिस्ट और टॉपर्स का जलवा

रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने श्रेणीवार कट-ऑफ भी जारी कर दिया है। इस बार की मेरिट लिस्ट में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई जिलों में महिला उम्मीदवारों ने भी टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

कैसे बना MP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट?

कई उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस बार चयन की मेरिट लिस्ट किस आधार पर तैयार की गई है।

1. 'नॉर्मलाइजेशन' (NEP) पद्धति का इस्तेमाल चूँकि लिखित परीक्षा कई दिनों तक अलग-अलग शिफ्ट में चली थी, इसलिए किसी शिफ्ट का पेपर आसान तो किसी का कठिन हो सकता था। इस भेदभाव को खत्म करने के लिए बोर्ड ने ‘नॉर्मलाइज्ड इक्वि-परसेंटाइल’ तकनीक अपनाई। इससे सभी शिफ्ट के अंकों को एक समान स्तर पर लाकर निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।

2. लिखित और फिजिकल टेस्ट का संगम इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि फाइनल लिस्ट केवल किताबी ज्ञान (लिखित परीक्षा) पर आधारित नहीं थी। इसमें लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा के नंबरों को भी जोड़ा गया है। यानी जिस उम्मीदवार ने पढ़ाई और खेल के मैदान—दोनों जगह अच्छा प्रदर्शन किया, वही मेरिट में जगह बना पाया है।

3. 87% और 13% का फॉर्मूला कुल 6,525 पदों के लिए रिजल्ट को दो हिस्सों में बांटा गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।