mp news minor abducted from bus stand and gang raped in chhatarpur छतरपुर में बस स्टैंड से नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप; आरोपियों पर 10 हजार का इनाम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छतरपुर में बस स्टैंड से नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप; आरोपियों पर 10 हजार का इनाम

एमपी के छतरपुर में एक नाबालिग आदिवासी लड़की को बस स्टैंड से अगवा कर के उसके साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।

Sat, 16 May 2026 11:37 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुर
share
छतरपुर में बस स्टैंड से नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप; आरोपियों पर 10 हजार का इनाम

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप का दर्दनाक मामला सामने आया है। बीती रात बस स्टैंड पर जब पीड़िता होटल ढूंढ रही थी तब दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन स्कूटी पर बैठाकर एक कमरे में ले गए। वहां पहले से मौजूद एक अन्य साथी के साथ मिलकर तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर मारपीट कर फरार हो गए। सुबह पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

रात 12 बजे की घटना

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात के करीब 12 बजे की है। लड़की अपने किसी जानने वाले के साथ बस स्टैंड आई थी। जब वह व्यक्ति चला गया तो लड़की रात गुजारने के लिए किसी होटल या लॉज को ढूंढने लगी। इसी बीच 2 लड़के वहां आए।

लड़की के साथ मारपीट, किया अगवा; गैंगरेप

आरोपी लड़कों ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाकर एक कमरे में ले गए। उस कमरे में पहले से ही एक और लड़का मौजूद था। वहां इन तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी लड़की को पीटकर वहां से भाग गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने के पास डेढ़ घंटे तक होता रहा बस में गैंगरेप, दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ कांड

पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए बनाई 10 टीमें

सुबह होते ही पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। छतरपुर के सीएसपी अरुण सोनी ने बताया कि आरोपियों ने लड़की का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर 10 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो लगातार छापेमारी कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरी रात किया इंतजार किया, लेकिन... दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के पति का छलका दर्द

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों पर घोषित किया इनाम

पुलिस बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए ईनाम घोषित किया है। आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। दावा किया है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने से शख्स की मौत का दावा; बेटा गंभीर, क्या लक्षण
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।