mp news man dies after eating watermelon son condition critical in sheopur अब एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने से शख्स की मौत का दावा; बेटा गंभीर, क्या लक्षण?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने से शख्स की मौत का दावा; बेटा गंभीर, क्या लक्षण?

श्योपुर में तरबूज खाने के बाद एक शख्स की मौत हो गई जबकि उसके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। रात में सीने में जलन के बाद उन्होंने ठंडक के लिए तरबूज खाया था, जिससे तबीयत और बिगड़ गई। 

Fri, 15 May 2026 04:23 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, श्योपुर
share
अब एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने से शख्स की मौत का दावा; बेटा गंभीर, क्या लक्षण?

अब मध्य प्रदेश के श्योपुर में तरबूज खाने के बाद एक शख्स की मौत का दावा किया गया है। यही नहीं उसके बेटे की हालत भी नाजुक बनी हुई है। बेटा अस्पताल में भर्ती है। सुसनेर निवासी इंद्र सिंह परिहार अपने बेटे विनोद के साथ किराए पर रहते थे। गुरुवार रात को बेचैनी महसूस होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने ठंडक के लिए तरबूज खाया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पिता ने दम तोड़ दिया जबकि बेटे का इलाज जारी है। हालांकि मौत का सटीक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

एक दिन पहले भी तबीयत हुई थी खराब

जानकारी के अनुसार, सुसनेर शाजापुर निवासी इंद्र सिंह परिहार अपने बेटे विनोद के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे। इंद्र सिंह ड्राइवर का काम करते थे। परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात को खाना खाने के बाद पिता-पुत्र की तबीयत हल्की खराब हुई थी। दोनों ने सीने में जलन और बेचैनी की शिकायत की थी।

अचानक हालत बिगड़ी, क्या लक्षण?

शुक्रवार को एक बार फिर दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और सीने में जलन महसूस होने लगी।गर्मी और बेचैनी से राहत पाने के लिए दोनों ने ठंडक के लिए तरबूज खाया। बताया जा रहा है कि तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई। दोनों को उल्टी, घबराहट और तेज बेचैनी होने लगी।

बेटे की हालत नाजुक

परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इंद्र सिंह की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश कोटा ले जाते समय रास्ते में ही इंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं बेटे विनोद का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच रिपोर्ट से ही सामने आएगी असल वजह

डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों की तबीयत किस कारण बिगड़ी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि किस वजह से पिता पुत्र की तबीयत बिगड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तरबूज के साथ चिकन खाना पड़ा भारी; छत्तीसगढ़ में एक की मौत, 3 बच्चे गंभीर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई के बाद यूपी में तरबूज खाने से एक ही परिवार के 3 लोग बीमार, युवती की मौत

सुरक्षित खाद्य पदार्थ लेने की सलाह

मृतक इंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी संगीता और तीन बेटों विनोद, राजा और देवा को छोड़ गए हैं। परिवार की एक अन्य सदस्य राधिका भी श्योपुर में उनके साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और गर्मी में खानपान को लेकर चिंता जता रहे हैं।डॉक्टरों ने भी लोगों को गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने और ताजे एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तरबूज के बाद खाई मैगी, मासूमों समेत परिवार के 11 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।