mp mausam and madhya pradesh weather warning for rain in many districts मध्य प्रदेश के मौसम में कल से दिखेगा उलटफेर; 2 दिन होगी बारिश, कहां-कहां अलर्ट?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश के मौसम में कल से दिखेगा उलटफेर; 2 दिन होगी बारिश, कहां-कहां अलर्ट?

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

Mon, 26 Jan 2026 03:54 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
मध्य प्रदेश के मौसम में कल से दिखेगा उलटफेर; 2 दिन होगी बारिश, कहां-कहां अलर्ट?

Madhya Pradesh Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। उससे पहले राज्य के अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं उज्जैन, सागर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में भी तापमान में गिरावट देखी गई।

कोहरा भी छाएगा

मौसम विभाग ने अगले 18 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में 27 जनवरी को होगी बारिश

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, गुना, अशोक नगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, अशोकनगर, गुना, नरसिंगपुर, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, सिहोर, हरदा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, भोपाल, निमच और मंदसौर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में 28 को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, रीवा, सतना, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में भी 28 जनवरी को मौसम खराब होने की चेतावनी दी है। इन जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भी गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान झंझावात और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं।

MP Weather Warning
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाका मामले में फरार आतंकी राथर पर कसेगा शिकंजा, इंटरपोल नोटिस की तैयारी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मौसम होगा तूफानी; वज्रपात और बारिश की चेतावनी, 40 की स्पीड वाली हवाएं
ये भी पढ़ें:मनाली की बर्फ में फंसे सैलानी; मुनाफा नहीं मदद का संदेश, होटलों के लिए एडवाइजरी

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम

इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम बदलने वाला है। 26 से 28 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में जोरदार बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओले भी गिर सकते हैं। बिहार, महाराष्ट्र और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।