Madhya Pradesh Excise Constable online recruitment exam FIR Against twelve Candidates हर 9 सेकंड में एक आंसर! MP भर्ती परीक्षा में 12 उम्मीदवारों पर FIR, सिर्फ 15 मिनट में पेपर किया पूरा, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

हर 9 सेकंड में एक आंसर! MP भर्ती परीक्षा में 12 उम्मीदवारों पर FIR, सिर्फ 15 मिनट में पेपर किया पूरा

परीक्षा 243 पदों को भरने के लिए 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी जिसमें 1,10,032 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने परीक्षा आयोजित की थी।

Mon, 2 March 2026 11:52 PMMohit हिन्दुस्तान टाइम्स, भोपाल
share
हर 9 सेकंड में एक आंसर! MP भर्ती परीक्षा में 12 उम्मीदवारों पर FIR, सिर्फ 15 मिनट में पेपर किया पूरा

मध्य प्रदेश पुलिस ने आबकारी कांस्टेबल ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 12 उम्मीदवारों पर एफआईआर दर्ज की है। इनपर परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी की आशंका जताई गई है। सिस्टम अलर्ट से खुलासा हुआ है कि इन्होंने 100 प्रश्नों वाला प्रश्न पत्र महज आखिरी के 15 मिनट में ही पूरा कर लिया था। इससे पहले सभी उम्मीदवार सिर्फ स्क्रीन को स्क्रॉल कर रहे थे।

मामले में पुलिस ने उम्मीदवारों और एक अन्य आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। परीक्षा 243 पदों को भरने के लिए 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी जिसमें 1,10,032 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने परीक्षा आयोजित की थी। 5 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया गया तो बोर्ड ने 12 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक लिया।

5 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया गया तो बोर्ड ने 12 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक लिया।

पहले 30 मिनट खाली बैठे रहे

एफआईआर के मुताबिक 12 उम्मीदवारों ने परीक्षा के पहले 30 मिनट कुछ नहीं किया सिर्फ स्क्रीन को स्क्रॉल किया। इसके बाद आखिरी के 15 मिनट में 100 प्रश्नों के जवाब दिए यानि हर प्रश्न का जवाब औसतन 9 सेकेंड में दिया। एमपीईएसबी के प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजारिया ने बताया है कि उम्मीदवारों ने परीक्षा के अंतिम मिनटों में ही सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।

उम्मीदवारों को उत्तर पुस्तिका मुहैया कराई गई?

प्रणीत सिजारिया ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि ‘सीसीटीवी फुटेज और सिस्टम के डेटा की जांच की गई जिससे पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उम्मीदवारों को उत्तर पुस्तिका मुहैया कराई थी। शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर पहले एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई और बाद में इसे रतलाम ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल की 2 बहनों पर जबरन धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट का आरोप
ये भी पढ़ें:एक थप्पड़ का बदला: 30 सेकेंड में चाकू से 27 वार, 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला
ये भी पढ़ें:MP: 5 साल में ही जवाब दे गया करोड़ों का पुल, जबलपुर-भोपाल NH-45 पर गड्ढा- VIDEO

बड़े नेटवर्क के बीच की मुख्य कड़ी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस शख्स ने उम्मीदवारों की मदद की माना जा रहा है कि वही इन उम्मीदवारों और नकल गिरोह के बड़े नेटवर्क के बीच की मुख्य कड़ी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब परीक्षा में गड़बड़ी पकड़ने के लिए डेटा सिस्टम एनालिस्ट का इस्तेमाल किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।