mp crime woman paraded in village with husband on her shoulders in jhabua एमपी में महिला को शर्मनाक तालिबानी सजा; पति को कंधे पर बैठा गांव में घुमाया, मूंडा सिर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में महिला को शर्मनाक तालिबानी सजा; पति को कंधे पर बैठा गांव में घुमाया, मूंडा सिर

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला को अमानवीय सजा दी गई। दूसरे व्यक्ति के साथ जाने के आरोप में ग्रामीणों ने महिला का मुंडन कर उसे पति को कंधे पर उठाकर गांव में घुमाने पर मजबूर किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Wed, 15 April 2026 12:02 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, झाबुआ
share
एमपी में महिला को शर्मनाक तालिबानी सजा; पति को कंधे पर बैठा गांव में घुमाया, मूंडा सिर

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला के साथ अमानवीयता की शर्मनाक घटना सामने आई है। महिला पर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उसे प्रताड़ित किया। महिला को जबरन पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाने के लिए मजबूर किया गया। यही नहीं उसका मुंडन भी कर दिया गया। इस शर्मनाक घटना का किसी ने विरोध नहीं किया। लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षा दी और पति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

झाबुआ के बालवासा से शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। काकड़वाणी थाना क्षेत्र के एक गांव बालवासा में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना 13 अप्रैल कि बताई जा रही है। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को तलाश कर सुरक्षा दी है।

पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया

महिला पर आरोप था कि वह किसी अन्य के साथ चली गई थी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर महिला को प्रताड़ित किया। उसे जबरन पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया। मामला कथित रूप से महिला के दूसरे व्यक्ति के साथ रहने को लेकर शुरू हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग रह रही थी। इसी बात को लेकर पति और कुछ लोग उसे जबरन गांव वापस लेकर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी; भागे SDM, दागे आंसू गैस के गोले

इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई उसका मुंडन कराया गया। फिर उसके साथ मारपीट की गई। महिला को मजबूर किया गया कि वह अपने ही पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घूमे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झांसी-एमपी बॉर्डर पर दो शवों से सनसनी; युवती का गला रेता गया, फंदे पर झूलता युवक

घटना में 10 लोग थे शामिल

एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया के मुताबिक, मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में कुल करीब 10 लोग शामिल थे। इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंबुलेंस न मिलने से पत्रकार की मौत? परिजन बोले- VIP ड्यूटी में लगी थीं गाड़ीयां

4 आरोपी अरेस्ट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना काकड़वाणी में मामला दर्ज किया गया है। मामले में चार आरोपियों सूर्या डामोर, दिलीप भूरिया, बाबू भूरिया और शैलेश भूरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। महिला को सुरक्षित रखा गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच जारी है। अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी पुलिस थी पीछे, तस्करों की कार पलटी, निकल भागे तो कुएं में गिरे, 3 की मौत

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।