MP: फ्रिज में रखा था 2 क्विंटल नीलगाय का मांस; ढाबों पर करते थे सप्लाई
मुरैना के जातवर गांव में देर शाम वन विभाग ने एक घर पर छापा मारकर फ्रिज में रखा 2 क्विंटल चार बोरे नीलगाय का मांस, सिर और चमड़ी बरामद की है। वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मकान मालिक पर भी कार्रवाई की गई है।

मध्य प्रदेश के मुरैना के एक गांव में वन विभाग ने हिंदू संगठनों की सूचना पर एक घर छापा मारकर फ्रिज से 2 क्विंटल नीलगाय का मांस बरामद किया है। इस मामले में तीन को आरोपी बनाया गया है। आरोपी चंबल के बीहड़ में नीलगाय का शिकार करते थे और उसका मांस हाईवे किनारे स्थित ढाबों और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। मौके से नीलगाय का सिर और खाल भी बरामद की गई हैं। वन विभाग आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रहा है ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
रिंकू खान गिरफ्तार
आरोपी चंबल के बीहड़ों में नीलगाय का शिकार करते थे और वन विभाग उनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगा रहा है। हिंदू संगठनों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्राम जातवर में सोनू नागर के घर छापा मारा जहां रिंकू खान मिला। घर के फ्रिज से करीब दो क्विंटल नीलगाय का मांस बरामद हुआ, जिसे जब्त कर रिंकू खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन विभाग ने गिरफ्तार आरोपी रिंकू खान की निशानदेही पर सिहोरी गांव के बीहड़ में दबिश दी।
बीहड़ में करते थे नीलगायों का शिकार
टीम ने वहां से शिकार की गई नीलगाय का सिर और चमड़ी बरामद की है। तस्कर बीहड़ में नीलगायों को पकड़कर वहीं काटते थे। लंबे समय से नीलगाय का शिकार कर होटलों और अन्य जिलों में मांस की सप्लाई की जा रही थी। तस्कर इस मांस को आसपास के मेवाती होटलों और पास के जिलों में भेजते थे। वन विभाग की टीम अब इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है।
महिला सहयोगी भी पकड़ी गईं
वन विभाग के अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी रिंकू खान से लगातार पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी रिंकू खान से विभाग पूछताछ कर रहा है। उसकी निशान देही पर बीहड़ से गाय का सर और चमड़ी भी बरामद की गई है। सहयोगी महिला मदीना उर्फ लाली नट नागर को भी पकड़ा है। इसमें और कौन कौन शामिल है यह जानकारी जुटाई जा रही है।
रिंकू खान और मकान मालिक सोनू नागर पर ऐक्शन
फिलहाल रिंकू खान और मकान मालिक सोनू नागर पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रिंकू पुत्र रसीदा बताया। रिंकू ने अधिकारियों को बताया कि यह घर सोनू पुत्र अकबर का है। आरोपी जंगल से नीलगाय का शिकार करके घर में मांस जमा करते थे। यहां से हाईवे किनारे स्थित नॉनवेज ढाबों पर मांस सप्लाई किया जाता था। फिलहाल फॉरेस्ट विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




साइन इन