Fed beef, pressured to change religion, 3 abortions, Love Jihad accused Badshah Khan arrested गौमांस खिलाया, धर्म बदलने का दवाब, 3 बार अबॉर्शन; लव जिहाद का आरोपी बादशाह खान अरेस्ट, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

गौमांस खिलाया, धर्म बदलने का दवाब, 3 बार अबॉर्शन; लव जिहाद का आरोपी बादशाह खान अरेस्ट

शादी की बात कहते हुए जबरन धर्म बदलने का दबाव भी डाला गया। झूठे वादों के साथ कई साल तक शारीरिक शोषण किया गया। इस दौरान तीन बार गर्भपात भी करवाया।

Tue, 27 May 2025 06:52 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, दुर्ग
share
गौमांस खिलाया, धर्म बदलने का दवाब, 3 बार अबॉर्शन; लव जिहाद का आरोपी बादशाह खान अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन गौमांस खिलाया गया, धर्म परिवर्तन नहीं किया तो मारपीट की गई। नाबालिग रहने के दौरान लगातार दुष्कर्म किया गया। शादी की बात कहते हुए जबरन धर्म बदलने का दबाव भी डाला गया। झूठे वादों के साथ कई साल तक शारीरिक शोषण किया गया। इस दौरान तीन बार गर्भपात भी करवाया।

लड़की का आरोप है कि बालिग होने पर कुछ कागजी दस्तावेजों पर साइन करवाकर साथ रहने लगे और फिर प्रताड़ना शुरू कर दी। युवती की शिकायत पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर निवासी बादशाह खान ने पहले नाम बदलकर युवती से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर 17 साल की उम्र से युवती का दैहिक शोषण करता रहा।

बिना शादी के मां बनने के बाद युवक युवती को अपने घर ले गया। कुछ कागजों पर साइन कराकर साथ रहने लगे। आरोपी के घर वालों ने बच्चे के स्कूल एडमिशन के समय नाम बदलवाया। युवती ने आरोपी बादशाह खान को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो उससे संबंध तोड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती का फोटो और नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोविड-19 अब मौसमी वायरस की तरह है, फिलहाल कोई इमरजेंसी नहीं: सीएम रेखा गुप्ता

युवती का आरोप है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए बाध्य किया गया। विशेष प्रकार की धार्मिक प्रार्थनाएं कराई गईं। उसे गौमांस खाने को मजबूर किया गया। नाबालिग रहते उसका 3 बार अबॉर्शन (गर्भपात) भी किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किए और उस पर अश्लील टिप्पणियां भी की, जिससे बदनामी हो रही है। युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बादशाह खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धोखाधड़ी, दुष्कर्म, आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट- संदीप दीवान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।