MP Congress chief Jitu Patwari targeted Mohan Yadav over the plight of farmers. MP में 97% किसान कर्ज में, रोज 2 हत्या कर रहे; जीतू पटवारी ने मोहन यादव को बताया…, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में 97% किसान कर्ज में, रोज 2 हत्या कर रहे; जीतू पटवारी ने मोहन यादव को बताया…

मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने किसानों की हालत और गायों की स्थिति पर राज्य की भाजपा सरकार को फटकार लगाते हुए नसीहत दी है।

Mon, 12 Jan 2026 06:09 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
MP में 97% किसान कर्ज में, रोज 2 हत्या कर रहे; जीतू पटवारी ने मोहन यादव को बताया…

मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने किसानों की हालत और गायों की स्थिति पर राज्य की भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए नसीहत दी और मोहन यादव को 'फर्जी किसान पुत्र' कहा है।

आप खेती के मर्म को जीने वाले किसान होते तो...

जब वो किसान की बात कर रहे थे, ट्रैक्टर चला रहे थे, अगर आप खेती के मर्म को जीने वाले किसान होते तो आप मोदी गारंटी (2700 रुपये गेहूं के दाम, 3100 धान के और 6000 सोयाबीन के दाम) पूर्ण रूप से देते। आप अगर आपमें किसान की नियति होती तो जिन किसानों ने खाद की लाइन में दम तोड़ दिया, उसे रोकते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर पानी कांड में मौतों का आंकड़ा 21 पहुंचा, कांग्रेस ने निकाला ‘जस्टिस मार्च'
ये भी पढ़ें:सौतेली मां ने 6 साल की बेटी का किया मर्डर, शरीर पर मिले कचोटने-पीटने के निशान

97 फीसदी किसान कर्ज में हैं

खेती से अगर आपको प्यार होता, अगर आप असली किसान पुत्र होते तो आप जरूर कुछ करते। 97% किसान कर्ज में है, उसके लिए वैचारिक रूप से कुछ करते। कुछ समाधान निकालते। देश के कृषि मंत्री भी यहीं से हैं, उनसे आप जरूर कुछ करते। बातचीत करते। विपक्ष को साथ लेते। किसान संगठनों को भी साथ लेते। समाधान निकालते, न कि सिर्फ पंडाल लगाना और भाषण देना, जिसमें जनता भी नहीं आई।

जीतू पटवारी ने मोहन यादव को बताया...

जीतू पटवारी ने आगे कहा- जहां कल आयोजन था, वहां 80 फीसदी कुर्सियां खाली थीं। इसका मतलब क्या है- विज्ञापन में तो आप कर्ज के पैसों से फोटो लगवा लेंगे, लेकिन किसानों के दिलों में नहीं जा सकेंगे। जीतू पटवारी ने आगे कहा- आप फर्जी किसान पुत्र हो। ये मेसेज था। किसान नहीं आए। सरकारी भीड़ भी नहीं आई। जिन्हें पैसे देकर लाते, वो भी नहीं आए।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|