MP college professor molested student, she tries to end her life alleging inaction against him MP में कॉलेज प्रोफेसर ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़, लड़की ने काट ली हाथ की नस, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में कॉलेज प्रोफेसर ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़, लड़की ने काट ली हाथ की नस

छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज में उसे बदनाम करने के लिए यह अफवाह भी फैलाई गई कि उसकी मां ने मामला रफा-दफा करने के लिए प्रोफेसर से 5 लाख रुपए ले लिए हैं। हालांकि उसने इस आरोप का खंडन किया।

Thu, 26 March 2026 03:52 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, सीहोर, मध्य प्रदेश
share
MP में कॉलेज प्रोफेसर ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़, लड़की ने काट ली हाथ की नस

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 21 साल की एक कॉलेज छात्रा ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने का दावा करते हुए अपनी जान देने की कोशिश की। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई, जब इस छात्रा ने अपनी कलाई काट ली, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की इस हरकत के बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में भी पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार यह छात्रा यहां एक सरकारी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भावुक छात्रा ने आरोप लगाया कि 10 मार्च को कॉलेज परिसर में एक प्रोफेसर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उसने बताया कि इस संबंध में उसने कॉलेज प्राचार्य से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

माफी के साथ रफा-दफा कर दिया मामला

छात्रा के अनुसार, बाद में उसने यह घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसकी मां ने भी प्राचार्य से संपर्क किया। उसने दावा किया कि इसके बाद कॉलेज प्रशासन के कहने पर आरोपी प्रोफेसर ने बस उससे माफी मांग ली और इसके साथ ही कॉलेज ने यह मामला रफा-दफा कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे पहले मौत आ जाती तो बेहतर; मोनालिसा की बातों को सुनकर रोते हुए बोले पिता

प्रोफेसर से 5 लाख रुपए लेने की फैला दी अफवाह

छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज में उसे बदनाम करने के लिए यह अफवाह भी फैलाई गई कि उसकी मां ने मामला रफा-दफा करने के लिए प्रोफेसर से 5 लाख रुपए ले लिए हैं। हालांकि उसने इस आरोप का खंडन किया। इसके अलावा छात्रा ने कॉलेज के प्राचार्य और दो अन्य प्रोफेसरों पर उसे धमकाने का आरोप भी लगाया। उसने कहा कि इसी वजह से वह बहुत परेशान थी। पीड़िता ने यह भी कहा कि उसने इस घटना को लेकर 23 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत की थी और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन इससे भी कुछ नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेंटहाउस किराए पर देने पर विवाद: गुस्से में कार से महिला को मारी टक्कर; मौत

आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया

उधर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) पूजा शर्मा ने बताया कि छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद गुरुवार 26 मार्च को उक्त आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है| उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP की बेटी बनेगी टीम इंडिया की शान; CM यादव ने दी बधाई, कलेक्टर ने भी सराहा

बुरी नीयत से छुने का लगाया है आरोप

इस बारे में सीहोर के पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में छेड़छाड़ सम्बन्धी प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दिनांक 23/03/2026 को शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा द्वारा आवेदन दिया गया था कि उसके साथ उसी के महाविद्यालय के एक प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ कर बुरी नीयत से छुआ गया है जिस पर जांच उपरांत आज दिनांक 26 मार्च 2026 को उक्त आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।