Penthouse Dispute Turns Deadly Infosys Techie Run Over by Car in Indore Society पेंटहाउस किराए पर देने पर विवाद: गुस्से में तेज रफ्तार कार से इंफोसिस की महिला इंजीनियर को मारी टक्कर, मौत, Indore Hindi News - Hindustan
More

पेंटहाउस किराए पर देने पर विवाद: गुस्से में तेज रफ्तार कार से इंफोसिस की महिला इंजीनियर को मारी टक्कर, मौत

पूरी घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लसूडिया थाना क्षेत्र की इस घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Thu, 26 March 2026 03:49 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
पेंटहाउस किराए पर देने पर विवाद: गुस्से में तेज रफ्तार कार से इंफोसिस की महिला इंजीनियर को मारी टक्कर, मौत

इंदौर स्थित एमआर‑11 स्थित शिव वाटिका स्मृति एनक्लेव में पेंटहाउस किराए पर देने को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सोसाइटी के रहवासियों और पेंटहाइस मालिक के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पेंटहाउस मालिक के बेटे ने तेज गति में कार चलाते हुए कुछ लोगों को टक्कर मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। पूरी घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लसूडिया थाना क्षेत्र की इस घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

लसूडिया थाना के इंस्पेक्टर तरेश सोनी के मुताबिक ‘यहां कुलदीप चौधरी (आरोपी) का एक पेंटहाउस है, जिसको वह किराए पर देता है और यह एयरबीएनबी (Airbnb) पर रजिस्टर्ड है। सोसाइटी में रोज नए-नए लोगों का आना-जाना रहता था और रहवासियों ने इस बात पर आपत्ति भी जताई थी। कल रात रहवासियों ने उनके पेंटहाउस की बिजली काट दी। इसके बाद, रहवासियों और कुलदीप चौधरी के बीच कहासुनी हुई। इसके तुरंत बाद, उनके बेटे मोहनीश चौधरी ने यहां अपनी तेज रफ्तार कार से कुछ लोगों को टक्कर मार दी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मैं उस दिन यहां होता तो…’; इंदौर अग्निकांड पर 20 साल पुराने ड्राइवर ने क्या कहा

इंस्पेक्टर ने आगे बताया 'इस घटना में इंफोसिस में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर शम्पा पांडे को गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य महिला (सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी) घायल हो गई। हमने कुलदीप चौधरी और मोहनीश चौधरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हैवान डॉक्टर, नशे के इंजेक्शन लगा अश्लील तस्वीरें खींची, फॉर्म हाउस ले जाकर रेप

मृतक महिला के पति ने क्या बताया?

वहीं मृतक महिला के पति सौरभ पांडे ने बताया कि ‘मेरी उनसे बहस हुई थी। इसके बाद पेंटहाउस के मालिक ने अपने बेटे को फोन किया और उसे अपनी कार लाने के लिए कहा। जैसे ही वह आया, उसने हमें गालियां देनी शुरू कर दीं। अचानक, उस व्यक्ति ने हमारी हाउसिंग कॉलोनी के परिसर के अंदर 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाई। उसने पहले एक महिला को टक्कर मारी और फिर मेरी पत्नी को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से मेरी पत्नी एक दीवार से जा टकराई, जिससे उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया और उनकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। हमें शक है कि वह यहां अपने पेंटहाउस में हाउसिंग रेंटल सर्विस चलाता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर अग्निकांड का खौफनाक सच! उन 8 लोगों की मौत की असली वजह सामने आई

13 मार्च को सोसाइटी में शिफ्ट हुए थे

आपको बता दें कि सौरभ अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इसी महीने 13 मार्च को सोसाइटी में शिफ्ट हुए थे। पेंटहाउस के कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर हाल में रहवासियों और कुलदीप चौधरी के बीच स्थानीय पार्षद की मौजूदगी में बातचीत भी हुई थी मगर कोई हल नहीं निकल सका था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।