Mother reached Indore crime branch office to meet son Raj Kushwaha मंदिर में नतमस्तक, क्राइम ब्रांच के बाहर इंतजार; बेटे राज से मिलने को बदहवास दिखी मां- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंदिर में नतमस्तक, क्राइम ब्रांच के बाहर इंतजार; बेटे राज से मिलने को बदहवास दिखी मां- VIDEO

राज फिलहाल इंदौर के क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। उससे मिलने उसकी मां और बहन क्राइम ब्रांच के ऑफिस के बाहर चक्कर लगाती हुई दिखाई दी हैं। राज की मां को मंदिर में दंडवत प्रणाम करते हुए भी देखा गया है।

Tue, 10 June 2025 06:39 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
मंदिर में नतमस्तक, क्राइम ब्रांच के बाहर इंतजार; बेटे राज से मिलने को बदहवास दिखी मां- VIDEO

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी के मर्डर मामले में अब तक पत्नी सोनम के अलावा चार अन्य युवक भी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें राज कुशवाह नामक युवक भी शामिल है। इसे कथित तौर पर सोनम का लवर बताया जा रहा है। राज फिलहाल इंदौर के क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। उससे मिलने उसकी मां और बहन क्राइम ब्रांच के ऑफिस के बाहर चक्कर लगाती हुई दिखाई दी हैं। राज की मां को मंदिर में दंडवत प्रणाम करते हुए भी देखा गया है।

क्राइम ब्रांच के बाहर घूम रहीं राज की मां से एएनआई ने पूछा कि आप अपने बेटे से मिलने आईं थी तो उन्होंने क्या कहा दिया? इस पर राज की मां ने कहा कि उन्होंने पांच मिनट मंदिर के पास बैठने के लिए कहा है। राज की मां ने दर्द भरी आवाज में कहा कि मेरा जी घबराता है। जरा सी रोने लगती हुं तो जान घबराने लगती है। तब तक साथ मौजूद बेटी ने उन्हें संभाला और वहां से ले गई। इसके बाद राज की मां को मंदिर में दंडवत प्रणाम करते हुए देखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा की हत्या किसने और क्यों की, मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? सोनम ने ये बताया
ये भी पढ़ें:बचपन के यार और इंदौर का कैफे, राज ने तीनों दोस्तों को हत्या के लिए कैसे मनाया?
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी का लवर राज क्यों नहीं गया था शिलॉन्ग? इंदौर में रुकने की ये वजह

अब तक की जांच में सामने आया है कि इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या की साजिश कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम और उसके लवर राज कुशवाह ने बनाई थी। पहले सामने आया था कि इन लोगों ने तीन हत्यारों को इसके लिए हायर किया था, लेकिन फिर बाद में खुलासा हुआ कि हत्या में शामिल तीनों लड़के वास्तव में हत्यारे नहीं हैं बल्कि प्रेमी राज कुशवाह के दोस्त हैं।

राज सोनम के पिता की प्लाईवुड की फैक्ट्री में बिलिंग और अकाउंट्स का काम करता था। फैक्ट्री के दफ्तर में सोनम भी कई बार आकर बैठती थी, इसी दौरान पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। राज सोनम से पांच साल छोटा है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों ने मिलकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।