Mobile phone snatched while watching a reel; angry friend murders his partner दोस्त ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, रील देखने के दौरान फोन छीनने से शुरू हुई थी लड़ाई, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दोस्त ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, रील देखने के दौरान फोन छीनने से शुरू हुई थी लड़ाई

घटना मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय के सामने हुई। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही सुबह मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

Mon, 16 March 2026 04:16 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
दोस्त ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, रील देखने के दौरान फोन छीनने से शुरू हुई थी लड़ाई

ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद मोबाइल के लिए हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय के सामने हुई। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही सुबह मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुबह मृतक के शव को ग्वालियर के डेड हाउस में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फोन छीनते ही होने लगी बहस

पुलिस के अनुसार मुरैना के आमपुरा स्थित एसएएफ लाइन के पास रहने वाला 35 वर्षीय ऋषि सिंह पुत्र दिनेश सिंह सिकरवार काम की तलाश में था। शनिवार को उसका दोस्त दीपक शाक्य उसे काम दिलाने के लिए ग्वालियर के मोहना क्षेत्र में लेकर आया था। दोनों ने काम की तलाश की और रात को मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय पहुंच गए। भोजनालय पर दोनों ने शराब पी। नशे की हालत में दीपक द्वारा मोबाइल छीन लेने पर उनके बीच बहस शुरू हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये पहले ही कर लेना चाहिए था…, दिल्ली मेट्रो में सफर करके बोंली नॉर्वे की राजदूत
ये भी पढ़ें:मुठभेड़ में प्रिंस खान के 2 गुर्गों को पुलिस ने मारी गोली

आरोपी देख रहा था रील, गुस्से में जमकर पीटा

आरोपी युवक मोबाइल पर रील देख रहा था, इसलिए वह आग बबूला हो गया। ढाबा संचालक ने उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।कुछ ही देर में बहस मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान दीपक शाक्य ने पास पड़ा बबूल का डंडा उठाकर ऋषि सिंह के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से ऋषि सड़क पर गिर पड़ा। सिर पर लगातार डंडे लगने से वह बेहोश होकर गिर गया और फिर उठ नहीं पाया।

फरार आरोपी दोस्त को खोजने में लगी पुलिस

घटना के बाद दीपक शाक्य मौके से जंगल की ओर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने ऋषि की नब्ज जांची तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।एसडीओपी घाटीगांव शैलेन्द्र शर्मा के अनुसार घटना के बाद थाना प्रभारी राशिद खान और एएसआई देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं।पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह घर से फरार मिला है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।