Minor student raped for six months in Madhya pradesh disclosure revealed when she became pregnant MP में नाबालिग छात्रा से रेप, धमकी देकर 6 महीने तक शिकार बनाया; गर्भवती होने पर खुलासा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में नाबालिग छात्रा से रेप, धमकी देकर 6 महीने तक शिकार बनाया; गर्भवती होने पर खुलासा

मध्य प्रदेश में आठवीं की एक नाबालिग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को धमकाकर 6 महीने के भीतर कई बार रेप किया। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल फरार है।

Thu, 12 March 2026 12:52 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
share
MP में नाबालिग छात्रा से रेप, धमकी देकर 6 महीने तक शिकार बनाया; गर्भवती होने पर खुलासा

मध्य प्रदेश में आठवीं की एक नाबालिग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को धमकाकर 6 महीने के भीतर कई बार रेप किया। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल फरार है।

मध्य प्रदेश के भिंड के रौन थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो सगी बहनों से हो गई थी। दोनों लड़कियां उसे अक्सर अपने घर बुलाने लगीं। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई साहिल से किशोरी की पहचान कराई और धीरे-धीरे उससे बातचीत शुरू करवाई।

परिजनों का आरोप है कि एक दिन दोनों बहनों ने किशोरी को अपने घर बुलाया और उसे कमरे में छोड़कर बाहर चली गईं। इसी दौरान आरोपी साहिल ने उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाए और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में कलेक्टर का फार्महाउस बना जुआ का अड्डा, 18 जुआरी गिरफ्तार

बताया गया है कि इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिग को बुलाता रहा और करीब छह महीने तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब पीड़िता की मां को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने उससे पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पीड़िता के समर्थन में थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल रौन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 10वीं का पेपर देकर लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, परिचित है आरोपी

बजरंग दल के नितीश भारद्वाज ने बताया कि जिले में दलित युवतियों और किशोरियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं सुरेंद्र शुक्ला भोले ने कहा कि दलित किशोरी को कथित रूप से फंसाकर उसके साथ गलत कृत्य किया गया है। संगठन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ खड़ा है।

श्रीराम उपाध्याय ने कहा कि नाबालिग किशोरी अभी दोस्ती के मायने भी ठीक से नहीं समझती थी। ऐसे में आरोप है कि युवक ने अपनी बहनों के माध्यम से उससे पहचान बढ़ाई और बाद में उसे डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेत में दर्द से कराह रही महिला की नाक और जीभ कटी हुई थी, अस्पताल में मौत
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।