jharkhand-east-singhbhum-potka-double-murder-holi होली पर खून की होली! झारखंड में वृद्धा की गला रेतकर हत्या, जंगल में लड़की को जलाया, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

होली पर खून की होली! झारखंड में वृद्धा की गला रेतकर हत्या, जंगल में लड़की को जलाया

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में होली के दिन दो अलग-अलग स्थानों पर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में एक अज्ञात युवती को जलाकर मार डाला गया।

Wed, 4 March 2026 05:30 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर, संवाददाता
share
होली पर खून की होली! झारखंड में वृद्धा की गला रेतकर हत्या, जंगल में लड़की को जलाया

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में होली के दिन दो अलग-अलग स्थानों पर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में एक अज्ञात युवती को जलाकर मार डाला गया।

जानकारी के अनुसार, ग्वालकाटा पंचायत के हाड़पाघुटू गांव में पगडंडी पर 75 वर्षीय सुभाषिनी नायक का शव मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी सन्नी टोपो और सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NRI की पत्नी के साथ रेप, ग्वालियर में बेटे की गैरमोजूदगी में ससुर बना हेवान
ये भी पढ़ें:10 हजार सैलरी, 300 करोड़ का ट्रांजैक्शन! रैपिडो ड्राइवर से जुड़ा हवाला स्कैम

वहीं दूसरी घटना कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल की है, जहां एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को जलाया गया है ताकि पहचान छिपाई जा सके। समाचार लिखे जाने तक शव को मौके से नहीं उठाया गया था और पुलिस फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही थी।

दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।