minor fiancee caught to strangled her would-be husband to death with wire in katni madhya pradesh फोन में दूसरी लड़की का फोटो….; मंगेतर ने होने वाले पति का तार से गला घोंट मौत के घाट उतारा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फोन में दूसरी लड़की का फोटो….; मंगेतर ने होने वाले पति का तार से गला घोंट मौत के घाट उतारा

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में होने वाली ससुराल पहुंचे एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतक की नाबालिग मंगेतर ही उसकी कातिल निकली। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Sat, 14 Feb 2026 12:57 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कटनी
share
फोन में दूसरी लड़की का फोटो….; मंगेतर ने होने वाले पति का तार से गला घोंट मौत के घाट उतारा

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में होने वाली ससुराल पहुंचे एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतक की नाबालिग मंगेतर ही उसकी कातिल निकली। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है।

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जब युवक अपनी होने वाली नाबालिग पत्नी से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इस दौरान मोबाइल पर किसी दूसरी लड़की का फोटो देखने के बाद उन दोनों में कथित तौर पर विवाद हुआ और नाबालिग मंगेतर ने तार से उसका गला घोंटकर मार दिया था। वारदात के बाद उसने शव को ठिकाने लगा दिया था। अगले दिन सुबह गांव के पास ही युवक की लाश मिली था। गले पर मिले निशानों से पुलिस को शुरू से ही हत्या का शक था। तफ्तीश के दौरान पुलिस को उसकी मंगेतर पर शक हुआ, जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां ने तीन बेटियों को जबरदस्ती पिलाया जहर, खुद भी आत्महत्या की कोशिश

गले पर शरीर पर मिले थे चोट के निशान

मृतक सुनील आदिवासी (20 वर्ष) की शादी खम्हरिया गांव की एक नाबालिग लड़की से तय हुई थी। सुनील बुधवार रात अपने ससुराल आया था। कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा मौके पर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान सुनील आदिवासी, निवासी पड़वार थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई थी। सुनील की शादी खम्हरिया गांव में तय हुई थी और इसी सिलसिले में वह रात में अपनी होने वाली ससुराल पहुंचा था, लेकिन अगली सुबह गांव में उसका शव मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक की मंगेतर शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में MBA की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, निर्वस्त्र हालत में कमरे से मिला शव

बिजली के तार से घोंटा था गला

लड़की ने स्वीकार किया कि उसने ही युवक के गले में तार डालकर उसका गला घोंट दिया था। लड़की ने बताया कि सुनील के मोबाइल में किसी दूसरी लड़की की फोटो देखकर उसे बहुत गुस्सा आ गया था और उनके बीच बहस हो गई थी। गुस्से में आकर उसने घर में रखे बिजली के तार से सुनील का गला घोंट दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई।

एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नाबालिग मंगेतर को कस्टडी में लेकर किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी का गर्भपात हुआ तो 2 लोगों की नरबलि दे डाली! MP के सिंगरौली में खौफनाक घटना
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।