Indore mba student murder accused rape dead body and searched YouTube for way to talk her spirit MBA छात्रा के मर्डर के बाद लाश के साथ दुष्कर्म; आरोपी ने यूट्यूब पर खोजा आत्मा से बात करने का तरीका, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MBA छात्रा के मर्डर के बाद लाश के साथ दुष्कर्म; आरोपी ने यूट्यूब पर खोजा आत्मा से बात करने का तरीका

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए की छात्रा की हत्या के बाद आरोपी छात्र पीयूष की मानसिक स्थिति असामान्य होती चली गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के बाद भी वह छात्रा को भूल नहीं पा रहा था और उसकी आत्मा से बात करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेने लगा। 

Mon, 16 Feb 2026 12:33 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MBA छात्रा के मर्डर के बाद लाश के साथ दुष्कर्म; आरोपी ने यूट्यूब पर खोजा आत्मा से बात करने का तरीका

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए की छात्रा की हत्या के बाद आरोपी छात्र पीयूष की मानसिक स्थिति असामान्य होती चली गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के बाद भी वह छात्रा को भूल नहीं पा रहा था और उसकी आत्मा से बात करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेने लगा। हत्या के बाद वह मुंबई पहुंचा और वहां उसने यूट्यूब पर आत्मा से संपर्क करने के तरीके खोजकर सुनसान जगह पर टोना-टोटका भी किया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने छात्रा के मरने के बाद भी उसके शव के साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

आरोपी पीयूष धामनोदिया द्वारकापुरी थाना पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान कई बार भावुक होकर रोने लगा और मृत छात्रा से बात कराने की जिद करता रहा। पुलिस ने उसे समझाया कि छात्रा की मौत हो चुकी है और अब कुछ संभव नहीं है। इसके बाद उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने शराब पी और फिर मुंबई चला गया, लेकिन वहां भी छात्रा की याद उसे लगातार परेशान करती रही। इसी दौरान उसने यूट्यूब पर आत्मा से बात करने से जुड़े वीडियो देखे और नाला सोपारा क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर कथित धार्मिक क्रिया करने लगा। इसके लिए उसने कुमकुम, हल्दी, चूड़ियां और बिंदिया जैसे श्रंगार के सामान खरीदे। छात्रा का आधार कार्ड और अंगूठी पहले से उसके पास थी, जिन्हें रखकर उसने वीडियो में बताए गए तरीके से पूरी क्रिया की, ताकि छात्रा सपने में आकर उससे बात करे। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBA छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाला मुंबई से अरेस्ट, कर रहा था ब्लैकमेल

छात्रा संग बनाया आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किया

डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मंदसौर के जनकपुरी का रहने वाला आरोपी हत्या के बाद ट्रेन से मुंबई भाग गया था। उसने ट्रेन में बैठने के बाद छात्रा के साथ बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किया और उसी मोबाइल से वॉट्सएप स्टेटस भी लगाया। परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने छात्रा के फोन से घर न आने के मैसेज भी भेजे थे। बाद में मुंबई में उसने मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। अब पुलिस मोबाइल बरामद करने के लिए आरोपी को मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी के कमरे की चाबी अभी तक बरामद नहीं हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने फूटी कोठी चौराहे के पास चाबी कहीं फेंक दी थी, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोन में दूसरी लड़की का फोटो….; मंगेतर ने होने वाले पति को गला घोंटकर मार डाला

क्या हुआ था हत्या वाले दिन

आरोपी के मुताबिक, 10 तारीख को युवती अपने पिता के साथ आधार कार्ड में सुधार करवाने कलेक्टर ऑफिस गई थी और दोपहर करीब 3 बजे घर लौटी। पिता के छोड़ने के बाद पीयूष उसे अपने कमरे पर ले गया। वहां युवती नाराज और तनाव में थी। उसने बताया कि उसने कुछ नहीं खाया है, जिस पर पीयूष ने मैगी बनाकर उसे खिलाई। आरोपी ने दावा किया कि वह युवती की परेशानियां खत्म करने की बात कर रहा था, लेकिन वह लगातार गुस्से में थी।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद किया मर्डर

पीयूष के अनुसार, उसे इस बात से बेहद गुस्सा था कि मना करने के बावजूद युवती अन्य दोस्तों से बात करती थी। उसे लगा कि युवती उसके साथ बेवफाई कर रही है और इसी सोच ने उसे अपराध की ओर धकेल दिया। आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने के बाद उसने युवती को बातों में उलझाया, उस पर भरोसा जताने को कहा और फिर उसका चेहरा ढककर गला दबा दिया। उसे मृत समझकर वह शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर जब उसे लगा कि युवती की सांसें अभी चल रही हैं, तो उसने चाकू उठाकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसमें इतना ज्यादा गुस्सा था कि वार करते-करते चाकू तक मुड़ गया।

लाश के साथ भी कई बार किया दुष्कर्म

आरोपी पीयूष ने छात्रा के मरने के बाद भी उसके शव के साथ कई बार दुष्कर्म किया, इसके बाद आरोपी ने युवती के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कई जगह वायरल भी कर दिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह बात भी स्वीकार कर ली है।

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में MBA की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, निर्वस्त्र हालत में कमरे से मिला शव
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।