एमपी में तस्करी करते समय रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक समेत 3 की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो को बाहर निकाल कर दमुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार सुबह रेत तस्करी करते समय बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक समेत 3 लोगो की मौत हो गई। मरने वालों में 2 मजदूर बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो को बाहर निकाल कर दमुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये हादसा छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र स्थित झिरीघाट के पास सोमवार अल सुबह तड़के 4 बजे के करीब हुआ है। पुलिस ने मृतकों की पहचान- ग्राम ब्रजपुरा निवासी ट्रैक्टर चालक रंजू उइके (23) पिता सामा उइके और मोहन वट्टी (26) पिता इतरलाल वट्टी के रूप में हुई है। इसके अलावा सेमरकुही निवासी उमेश धुर्वे (23) पिता अंजन सिंह धुर्वे की भी इस हादसे में मौत हुई है।
थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम के अनुसार हादसा सोमवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच दमुआ क्षेत्र के झिरीघाट के पास हुआ। रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते से गुजर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में ग्राम मांडई निवासी प्रार्थी अरविंद गरगाम (29) पिता सबरलाल गरगाम की रिपोर्ट पर थाना दमुआ में मर्ग कायम किया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 281, 125ए और 106(1) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




साइन इन