mandsaur history sheeter bhayyu lala murder wife rukhsar main-accused sit investigation reveled मंदसौर मर्डर मिस्ट्री: हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की हत्या में पत्नी ही निकली 'मास्टरमाइंड', PM रिपोर्ट ने खोला राज, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंदसौर मर्डर मिस्ट्री: हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की हत्या में पत्नी ही निकली 'मास्टरमाइंड', PM रिपोर्ट ने खोला राज

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिस्ट्रीशीटर भैय्यू लाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी रुखसार को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Fri, 27 Feb 2026 02:17 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मंदसौर
share
मंदसौर मर्डर मिस्ट्री: हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की हत्या में पत्नी ही निकली 'मास्टरमाइंड', PM रिपोर्ट ने खोला राज

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिस्ट्रीशीटर भैय्यू लाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी रुखसार को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही शेष तथ्यों के खुलासे की बात कह रही है, हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है और उनकी तलाश जारी है। इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा बदली थी। पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रुखसाना फरार है। मर्डर की नौबत क्यों आई? यह रुखसाना की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा। भय्यू व रुखसाना के 6 बच्चे हैं और सभी नाबालिग हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर कांड: पिशाच बने पीयूष ने दिल और फेफड़ों के पास किए थे घातक वार

मंदसौर जिले में चर्चित हिस्ट्रीशीटर भैय्यू लाला उर्फ वाहिद (42) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की एसआईटी जांच के बाद यह मामला हत्या का निकला, जिसमें मृतक की पत्नी रुखसार को मुख्य आरोपी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। खून के निशान साफ करने के लिए उपयोग किए गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। इस प्रकरण में दो अन्य आरोपियों बबलू पठान और सलमान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी रुखसाना फरार बताई जा रही है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि दबिश के बाद घर में हुए विवाद में पत्नी ने ही उसे सिर के पीछे से गोली मारी थी। इसके साक्षी भय्यू का साला बबलू पठान व मौसी का बेटा सलमान थे। बबलू व सलमान ने मर्डर में इस्तेमाल पिस्टल व खून के निशान को मिटाने का काम किया।

पुलिस पर परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप

गौरतलब है कि 18 फरवरी को संदिग्ध हालत में हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की लाश मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था। एसडीओपी दिनेश प्रजापति व टीआई कमलेश प्रजापति समेत पुलिसकर्मियों पर कमरे में भय्यू से मारपीट करने व परिजनों से रुपये की डिमांड करने के भी आरोप लगे थे। इसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से भय्यू की मौत होना सामने आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुस्से और हवस में पागल हुए पीयूष ने गर्लफ्रेंड का जो हाल किया वह देख रो पड़ीं SI

हथियार और खून से सने कपड़े बरामद

एसआईटी प्रमुख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दिन घर में हुए विवाद के दौरान गोली चलने से भैय्यू की मौत हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जो गोली भय्यू के सिर में लगी वो 0.32 फायर आर्म्स की थी। इस मामले में आरोपियों पर हत्या व साक्ष्य मिटाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को घटना के बाद तितरोद गांव के श्मशान घाट के पास नाले किनारे छिपाया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही खून मिटाने के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी रुखसाना की तलाश में जुटी हुई है। वहीं कुछ दिन पहले पुलिस सर्चिंग में घर से मिली पिस्टल अभी जांच का विषय है।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसे समझता रहा साला, वह निकला पत्नी का प्रेमी; वकील साहब के संग हो गया बड़ा कांड
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।