jise sala samjha wo nikla patni ke premi indore mein vakeel sahab ke sath bada kand जिसे समझता रहा साला, वह निकला पत्नी का प्रेमी; वकील साहब के संग हो गया बड़ा कांड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जिसे समझता रहा साला, वह निकला पत्नी का प्रेमी; वकील साहब के संग हो गया बड़ा कांड

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक वकील भी 'लुटेरी दुल्हन' संग शादी के चक्कर में पड़कर लाखों का माल गंवा बैठे। आरोपी महिला अपने प्रेमी को भाई बताकर घर बुलाती थी। वकील और महिला की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी।

Mon, 23 Feb 2026 04:19 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
जिसे समझता रहा साला, वह निकला पत्नी का प्रेमी; वकील साहब के संग हो गया बड़ा कांड

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक वकील भी 'लुटेरी दुल्हन' संग शादी के चक्कर में पड़कर लाखों का माल गंवा बैठे। आरोपी महिला अपने प्रेमी को भाई बताकर घर बुलाती थी। पुलिस ने वकील की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश की रहने वाली आरोपी महिला नीलिमा सेंगर और उसके प्रेमी शुभम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकील और महिला की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। वकील का दावा है कि पत्नी ने उसे अपने प्रेमी से भाई बताकर मिलवाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में फिर राजा रघुवंशी जैसा कांड, पति को शिलांग ले जाकर खत्म करने की कोशिश

मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी मुलाकात

पीड़ित वकील ने पुलिस को बताया कि नीलिमा और उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी। उस वक्त नीलिमा ने खुद को तलाकशुदा बताया था और बातचीत के बाद दोनों ने सहमति से विवाह कर लिया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद शुभम सेंगर नाम का एक युवक उनके घर आने-जाने लगा। वकील ने जब युवक के बारे में पत्नी से पूछा तो उसने युवक को अपना भाई बताया।

तलाक के कागजों से खुल गई पोल

हालांकि, कुछ समय बाद पत्नी और शुभम पर कुछ शक होने पर वकील ने महिला के अतीत की जांच शुरू की और कोर्ट से उसके तलाक से जुड़े दस्तावेज निकलवाए। यहीं से सारा असली सच सामने आ गया। महिला के पहले पति ने कोर्ट में बताया था कि जिसे वह भाई बताती है, वो उसका प्रेमी है। इतना ही नहीं, शुभम का सरनेम भी सेंगर नहीं बल्कि गुप्ता है। महिला के पिछले तलाक के दस्तावेजों ने रिश्तों के नाम पर रची गई पूरी साजिश को उजागर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी के गहने ले लेना क्रूरता नहीं.. दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील पति को कर दिया बरी

पोल खुलते ही जेवर लेकर फरार

पुलिस के मुताबिक, महिला को अपना राज खुल जाने का आभाष होते ही वह वकील के घर से लाखों के गहने और कीमती सामान लेकर फुर्र हो गई। वकील का यह भी दावा है फोन पर हुई बातचीत में उसने प्रेमी शुभम को भाई बताने की बात स्वीकार भी की थी।

वकील को तबीयत बिगड़ने पर महसूस हुआ जान को खतरा

पुलिस के मुताबिक, नीलिमा शादी के कुछ समय बाद वकील को शिलॉन्ग घुमाने के बहाने साथ ले गई थी। वकील का दावा है कि वहां उसे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। तबीयत बिगड़ने और खून आने की शिकायत के बाद वकील को पत्नी पर कुछ शक हुआ। यहीं से उसे अपनी जान को खतरे का अहसास हुआ। हालांकि, पत्नी ने जहर देने की बात से इनकार किया, लेकिन वकील को यकीन हो गया कि उसके साथ गंभीर साजिश रची जा रही थी। वकील द्वारा पत्नी के बारे में छानबीन करने पर धीरे-धीरे साजिश की परतें खुलती चली गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी के 15 साल पुराने लवर की पति ने कराई हत्या, कपल समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।