man killed mother in betul for not giving money arrested बैतूल में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां की कर दी हत्या; श्मशान से गिरफ्तार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बैतूल में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां की कर दी हत्या; श्मशान से गिरफ्तार

एमपी के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। नशे की लत में डूबे एक युवक ने पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।

Thu, 16 April 2026 11:37 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, बैतूल
share
बैतूल में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां की कर दी हत्या; श्मशान से गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। नशे की लत में डूबे एक युवक ने पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना आमला थाना क्षेत्र की है जहा पर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर अंतिम संस्कार का प्रयास किया। वही पुलिस ने आरोपी को मोक्षधाम से गिरफ्तार किया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 14 अप्रैल को अंजनी उबनारे, निवासी सौंसर (जिला पांढुर्णा) ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी बहन शकुंतला गुजरे (62), निवासी बोडखी की शव यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही आमला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शकुंतला गुजरे की मौत का कारण खून बहना बताया गया। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और महिला के बेटे दीपांशु गुजरे को आरोपी बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में महिला को तालिबानी सजा, पति को कंधे पर बैठा गांव में घूमाया, मूंडा सिर

आरोपी बेटा गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने बोडखी निवासी आरोपी दीपांशु गुजरे (32) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपांशु ने बताया कि वह शराब का आदी है और पहले भोपाल के नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। करीब एक महीने पहले आमला लौटने के बाद वह अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगता था।हत्या के बाद आरोपी ने खून के निशान पानी से साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। वह शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसे पकड़ लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में 43°C पहुंचा तापमान; लू बरपाएगी कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में 121/26 और धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण किया गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, चप्पल, मृतिका के कपड़े और चादर जब्त कर ली है। मामले में धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयान तनवीर ने 180 तो आनंद ने 500 से ज्यादा महिलाओं को फंसाया, पर एक अंतर

रिपोर्ट: विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।