Man Killed after dispute over Rs 100 in mp MP में 100 रुपए के लिए खूनी खेल, शख्स को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में 100 रुपए के लिए खूनी खेल, शख्स को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के बड़वानी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां केवल 100 रुपए के लिए एक शख्स बेरहमी से हत्या कर दी गई। शख्स की पहचान 35 साल के फूल सिंह के तौर पर हुई है।

Sun, 29 March 2026 10:12 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बड़वानी, पीटीआई
share
MP में 100 रुपए के लिए खूनी खेल, शख्स को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के बड़वानी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां केवल 100 रुपए के लिए एक शख्स बेरहमी से हत्या कर दी गई। शख्स की पहचान 35 साल के फूल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के गिरफ्तार किया है। घटना 100 रुपए उधार देने से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी को 100 रुपए उधार दिए थे और जब उसने पैसे मांगे तो उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

आरोपियों की पहचान 23 साल के मनीष सोलंकी, 20 साल के वीरेंद्र सोलंकी और 19 साल के रणछोड़ सोलंकी के तौर पर हुई है। पति पुलिस स्टेशन के प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि फूल सिंह ने कुछ समय पहले मनीष सोलंकी को 100 रुपये उधार दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में कार में लगी आग, 3 लोगों की जलकर मौत, चार साल का बच्चा भी शामिल

पैसे मांगने पर पीट-पीटकर हत्या

जब फूल सिंह ने पैसे वापस मांगे, तो शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को मनीष सोलंकी का उससे झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाज मनीष सोलंकी ने अपने साथियों वीरेंद्र सोलंकी और रणछोड़ सोलंकी के साथ मिलकर सिंह की बेरहमी से पिटाई की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के बालाघाट में आग का गोला बनी बेकाबू कार, 3 जिंदा जले; कैसे हुआ हादसा?

यादव ने कहा, फूल सिंह की छाती, गुप्तांगों और अन्य अंगों पर गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार के खिलाफ धरना देने पर BJP विधायक तलब, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल बुलाया
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।