Man burnt alive for an insurance claim of Rs 2 crore 2 करोड़ के बीमा क्लेम के लिए कार में ज़िंदा जला दिया इंसान! यूट्यूब देखकर रची साजिश, ऐसे फूटा भांडा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2 करोड़ के बीमा क्लेम के लिए कार में ज़िंदा जला दिया इंसान! यूट्यूब देखकर रची साजिश, ऐसे फूटा भांडा

यहां एक दंपति ने दो करोड़ रुपये का फर्जी बीमा क्लेम कराने के लिए एक युवक को जिंदा जला दिया। इसके बाद पति खुद को मरा साबित करने के लिए अपने साढ़ू के घर जाकर छिप गया। जानिए कैसे उठा हत्या के राज से पर्दा।

Mon, 14 July 2025 06:26 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share
2 करोड़ के बीमा क्लेम के लिए कार में ज़िंदा जला दिया इंसान! यूट्यूब देखकर रची साजिश, ऐसे फूटा भांडा

सोचिए अगर 'जीवन बीमा' ही किसी की मौत का सामान बन जाए तो क्या हो? मध्य प्रदेश के रीवा से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति ने दो करोड़ रुपये का फर्जी बीमा क्लेम कराने के लिए एक युवक को जिंदा जला दिया। इसके बाद पति खुद को मरा साबित करने के लिए अपने साढ़ू के घर जाकर छिप गया।

यूट्यूब देखकर रचा हत्या का प्लान

हत्या को अंजाम देने वाले दंपति का नाम, सुनील सिंह और हेमा सिंह है। दोनों ने हत्या का प्लान यूट्यूब देखकर सीखा। प्लान के मुताबिक विनोद चौहान नामक युवक से दोस्ती की, जो कि कद काठी में काफी हद तक सुनील सिंह जैसा दिखता था। पति-पत्नी ने प्लान के मुताबिक दोस्ती में शराब और साजिश का जहर घोलना शुरू कर दिया था।

29-30 जून की रात को पूरे प्लान के मुताबिक पहले विनोद को भरपेट शराब पिलाई गई, ताकि वो नशे में धुत हो जाए। फिर दोनों ने उसे गाड़ी में बैठाया और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के पास ले गए। वहां गाड़ी में रखे सिलेंडर का नोजल खोल दिया और कपूर से आग लगाकर भाग निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में मस्जिद बनाने पर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, कलेक्टर का निकाला अर्थी जुलूस
ये भी पढ़ें:धर्मनिरपेक्षता ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुँचाया...; IAS नियाज खान

पिता ने बेटे को मरा समझकर किया पिंडदान

जिंदा आदमी जलाकर दोनों मौके से फरार हो गए। घर वालों और दीन दुनिया को ये बताया गया कि सुनील सिंह की मौत हो चुकी है, ताकि बीमा का क्लेम करने में आसानी हो। घरवालों को इतना भरोसा दिला दिया कि सुनील के पिता ने अपने बेटे को मरा समझकर पिंडदान तक कर दिया।

ऐसे फूट गया भांडा

मगर कहते हैं ना कि 'सांच को आंच नाहीं'- फिर एक रोज हत्या और सुनील के जिंदा होने का राज सबके सामने आ ही गया। दरअसल वारदात को अंजाम देने के बाद सुनील अपने साढू के घर जाकर छिप गया था। मगर तभी उसकी प्लानिंग फेल हो गई। उसे किसी परिचित ने देख लिया, जिससे पूरा प्लान धरा का धरा रह गया।

कर्ज के बोझ में गर्दन तक डूबे थे

जानकारी के मुताबिक सुनील ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर खुलवाने के लिए 45 लाख का लोन लिया था। इसके बाद उसने भी हार्वेस्टर के लिए लोन ले लिया। उसके ऊपर 2024 में दो करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी भी करा ली। सामने आया है कि वो किस्तें चुकाने में भी असमर्थ था, इसलिए उसने दो करोड़ के लालाच में एक युवक की हत्या की साजिश रच डाली और उसे जिंदा जला दिया। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं। आगे की जांच जारी है।

तस्वीर- AI जेनरेटेड

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।