Leaders took votes, gave power to their relatives, Muslims...; IAS Niaz Khan धर्मनिरपेक्षता ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुँचाया...; IAS नियाज खान ने नेताओं को लिया आड़े हाथ, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

धर्मनिरपेक्षता ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुँचाया...; IAS नियाज खान ने नेताओं को लिया आड़े हाथ

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी और मशहूर उपन्यासकार नियाज खान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मुस्लिम धर्मनिरपेक्षता के नाम पर झूठा राग अलापने वाले नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।

Mon, 14 July 2025 03:37 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
धर्मनिरपेक्षता ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुँचाया...; IAS नियाज खान ने नेताओं को लिया आड़े हाथ

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी और मशहूर उपन्यासकार नियाज खान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मुस्लिम धर्मनिरपेक्षता के नाम पर झूठा राग अलापने वाले नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। नियाज खान ने कहा- धर्मनिरपेक्षता शब्द ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुँचाया है। छद्म धर्मनिरपेक्ष नेताओं ने मुसलमानों से वोट तो लिए, लेकिन सत्ता अपने रिश्तेदारों को दे दी।

आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुसलमानों और नेताओं से जुड़ा बड़ा बयान देते हुए राजनीतिक दलों को घेरा है। उन्होंने कहा, धर्मनिरपेक्षता शब्द ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुँचाया है। छद्म धर्मनिरपेक्ष नेताओं ने मुसलमानों से वोट तो लिए, लेकिन सत्ता अपने रिश्तेदारों को दे दी।

धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुस्लिमों से वोट लेने और उसका फायदा अपने रिश्तेदारों को दिलाने की बात के बाद उन्होंने मुस्लिमों के हाल की भी चर्चा की। ऐसे नेताओं द्वारा मुसलमानों को तबला पीटकर उनका स्वागत करने के लिए छोड़ दिया गया है। इसलिए अब समय आ गया है कि ऐसे नेताओं और पार्टियों को वोट देने से पहले गंभीरता से सोचा जाए।

नियाज खान द्वारा हाल में किए गए एक अन्य ट्वीट में जलवायु और कुदरत के साथ इंसानी व्यवहार पर भी अपना पक्ष रखा है। मुझे इंसानों में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वे अंधाधुंध जलवायु का विनाश कर रहे हैं। लालची इंसान कंक्रीट की संरचनाएँ चाहते हैं जो प्रकृति के लिए हानिकारक हैं। मुझे जंगलों, पेड़ों, हरे-भरे पहाड़ों, नदियों और नालों में गहरी दिलचस्पी है। प्रकृति एक जीवित प्राणी है। यह न्याय सुनिश्चित करेगी।

बीते दिन किए गए ट्वीट में उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, मैं ऐसे ब्राह्मण युवाओं की कल्पना करता हूं जो नफ़रत नहीं ज्ञान फैलाएं। मुंह से उनके अमृत बरसे। उनका चरित्र मेरे किताब BRAHMIN THE GREAT के नायक जूनियर कौटिल्य की तरह हो। हर ब्राह्मण समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाए। मांस मदिरा से दूर रहे। वेद उनकी ताक़त बने। यह सब संभव है। कृपया करें

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।