MP MBBS student Found Hanging Suicide Note Found MP में MBBS छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में MBBS छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

मध्य प्रदेश क इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान ग्वालियर निवासी अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

Mon, 2 Feb 2026 10:38 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP में MBBS छात्र ने की खुदकुशी,  हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

मध्य प्रदेश क इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान ग्वालियर निवासी अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। घटना बॉयज हॉस्टल के भीमराव बेडआंकर ब्लॉक के कमरे नंबर 43 की है। बताया जा रहा है कि जब उसका रूममेट कॉलेज से लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिस पर अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

अंदर अंतरिक्ष फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल हॉस्टल वार्डन और कॉलेज डीन को दी गई, जिसके बाद संयोगितागंज थाना पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। रूममेट के अनुसार अंतरिक्ष पढ़ाई के दबाव में रहता था और घटना वाले दिन कॉलेज भी नहीं गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के विश्विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा गर्भ संस्कार, CM यादव बोले- मेरी बेटी…
ये भी पढ़ें:एमपी के इस इलाके में कुत्तों का आतंक, 20 से ज्यादा घायल; सबसे ज्यादा बच्चे शिकार

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाई है। सूचना मिलते ही वार्डन की टीम मौके पर पहुंच गई, पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह हैंगिंग का मामला है और कारणों की जांच की जा रही है। कॉलेज स्तर पर भी एक आंतरिक वार्डन टीम को तथ्यों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डीन ने बताया कि मृतक छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का छात्र था। फिलहाल साथियों और वार्डनों से बातचीत की जा रही है।

वहीं एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि एमजीएम के डॉ. आंबेडकर बॉयज हॉस्टल के कक्ष क्रमांक 43 में ग्वालियर निवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब रूममेट कॉलेज से लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और फोन लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर छात्र फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद प्रोफेसर और कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई। मौके पर आईएफएसएल और पुलिस टीम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में रूममेट ने बताया कि मृतक पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था और अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता साझा करता था। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।