Madhya Pradesh weather update rain alert for 34 districts with strong winds MP के 34 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP के 34 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना

Madhya Pradesh weather update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। गुरुवार को रात से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में शु्क्रवार के दिन बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताई है।

Fri, 20 March 2026 11:30 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
MP के 34 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना

Madhya Pradesh weather update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। गुरुवार को रात से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में शु्क्रवार के दिन बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में मौसम विकराल रूप धारण कर चुका है। कई जिलों में ओले, बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 34 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी दी गई है। कई इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के 34 जिलों में शुक्रवार को बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। ओलावृष्टि होने से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल 2 दिनों तक तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी रहेगी। ग्वालियर से जबलपुर तक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में व्यापारी के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 10 करोड़

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर, ग्वालियर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, निवाड़ी, टीमकगढ़, सिवनी जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। भोपाल और इंदौर में भी बादल छाए रहेंगे और यहां बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च को बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है। कई जिलों में शुक्रवार को पूरी तरह से मौसम बदला रहेगा। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 'गैस बम' की धमकी से मचा हड़कंप, भोपाल-इंदौर में अलर्ट; क्या था मैसेज

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। गुरुवार को भी खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवानी और मंडला जिलों में ओलावृष्टि देखने को मिली। जबकि जबलपुर, बैतूल नरसिंहपुर, हरदा, देवास, बुरहानपुर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश हुई। 15 मार्च के बाद से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा है। अभी आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल इंदौर में रविवार को भी खुलेंगी गैस एजेंसी, 3 दिन में डिलीवरी; MP में राहत
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।