madhya pradesh news obscene photos taken under the pretext of ritual healing pressured to convert religion झाड़-फूंक के बहाने अश्लील तस्वीरें खींची, धर्म बदलने का दबाव; नहीं मानी तो वायरल कर दिया फोटो, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

झाड़-फूंक के बहाने अश्लील तस्वीरें खींची, धर्म बदलने का दबाव; नहीं मानी तो वायरल कर दिया फोटो

मध्य प्रदेश में झाड़-फूंक के बहाने महिला की अश्लील फोटो खींचने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जब महिला धर्म बदलने को राजी नहीं हुई तो आरोपी ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Fri, 27 March 2026 04:58 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share
झाड़-फूंक के बहाने अश्लील तस्वीरें खींची, धर्म बदलने का दबाव; नहीं मानी तो वायरल कर दिया फोटो

मध्य प्रदेश में झाड़-फूंक के बहाने महिला की अश्लील फोटो खींचने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जब महिला धर्म बदलने को राजी नहीं हुई तो आरोपी ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने नशीली गोलियां खिलाकर महिला की अश्लील फोटो खींचने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी अनीस मोहम्मद ने धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में कॉलेज प्रोफेसर ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़, लड़की ने काट ली हाथ की नस

आरोपी ने बीमार महिला को तंत्र-मंत्र से ठीक कर देने का झांसा देते हुए उससे अपनी नजदीकियां बढ़ाई। उसके बाद पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और नशीली गोलियां खिलाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। फोटो दिखाकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक ने पीड़िता की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में डॉक्टर ही निकला पत्नी का कातिल; गला घोंट जान ली, फिर खुद लगाई कार में आग

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि तराई अंचल स्थित जवा थाना क्षेत्र का निवासी अनीश मोहम्मद ने वर्ष 2022 में महिला की तबीयत खराब होने पर झाड़-फूंक के बहाने उसके घर आया था। तब से महिला आरोपी तांत्रिक के संपर्क में थी। इस दौरान आरोपी अनीश ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसकी अंतरंग फोटो खींच ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 साल की लड़की को MP से राजस्थान ले गए, 2 लाख में बेचा; खरीदार ने जबरन शादी की

उसके बाद आरोपी लगातार महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने सोशल मीडिया में उसकी अंतरंग फोटो वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अनीश इससे पहले भी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका था। पीड़िता की शिकायत पर जवा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टः सादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।