19 year old missing girl from Madhya pradesh trafficked to Rajasthan forced into marriage 19 साल की लड़की को MP से राजस्थान ले गए, 2 लाख में बेचा; खरीदार ने जबरन शादी कर यौन शोषण किया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

19 साल की लड़की को MP से राजस्थान ले गए, 2 लाख में बेचा; खरीदार ने जबरन शादी कर यौन शोषण किया

19 साल की एक लड़की को मध्य प्रदेश से ले जाकर राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। जबलपुर जिले से लापता हुई 19 साल की लड़की को कथित तौर पर राजस्थान ले जाया गया। वहां उसे 2 लाख रुपए में बेच दिया गया। खरीदार ने जबरन उससे शादी की और करीब दो महीने तक उसका यौन उत्पीड़न किया।

Sat, 21 March 2026 10:00 AMSubodh Kumar Mishra एएनआई, जबलपुर
share
19 साल की लड़की को MP से राजस्थान ले गए, 2 लाख में बेचा; खरीदार ने जबरन शादी कर यौन शोषण किया

19 साल की एक लड़की को मध्य प्रदेश से ले जाकर राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से पिछले साल दिसंबर में लापता हुई 19 साल की लड़की को कथित तौर पर राजस्थान ले जाया गया। वहां उसे 2 लाख रुपए में बेच दिया गया। खरीदार ने जबरन उससे शादी की और करीब दो महीने तक उसका यौन उत्पीड़न किया।

राजस्थान में उसके ठिकाने का पता चलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लड़की बरामद, 2 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी कौरव ने एएनआई को बताया कि दिसंबर में अधारताल थाने में एक गुमशुदा लड़की की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच के दौरान हमारी टीम को पता चला कि 19 साल की लापता लड़की राजस्थान में है। इसके बाद, हमारी टीम वहां गई और उसे वापस ले आई। थाने में पूछताछ करने पर उसने बताया कि जावेद नाम के एक व्यक्ति ने उसे पूनम नाम की एक महिला से मिलवाया था और बेहतर नौकरी दिलाने का वादा किया था। जावेद के साथ वह पहले कपड़ों की एक दुकान में काम करती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना

अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी पूनम ने पीड़िता को ईश्वर नाम के एक अन्य व्यक्ति से मिलवाया और तीनों ने मिलकर उसे राजस्थान के एक व्यक्ति को बेच दिया। उस आदमी ने जबरन उससे शादी कर ली और उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया।

दो महीने तक पत्नी बनाकर रखा

एसपी कौरव ने बताया कि पीड़िता पूनम के साथ 15-20 दिन रही और उसके साथ काम किया। पूनम ने उसे उज्जैन ले जाकर काम दिलाने का वादा किया। फिर उसने पीड़िता को ईश्वर से मिलवाया। इसके बाद उन्होंने उसे राजस्थान के पारस नाम के एक व्यक्ति को लगभग 2 लाख रुपए में बेच दिया। पारस ने जबरन उससे शादी कर ली। लगभग दो महीने तक उसे अपनी पत्नी बनाकर रखा और उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के शाजापुर में दर्दनाक हादसा, सिंचाई के लिए बने गड्ढे में डूबकर मर गए 2 बच्चे

दो अन्य आरोपी फरार

अधिकारी ने बताया कि हमने बीएनएस की धारा 64 और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई उचित तरीके से की जाएगी। अब तक दो आरोपियों जावेद और पूनम को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैश और गहनों का ढेर; दिल्ली से UP-MP तक हुई बड़ी रेड में 200 करोड़ वाला खुलासा
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।