Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Orders Immediate Crop Loss Survey After Unseasonal Rain बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, CM भजनलाल ने सभी जिला कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट, कहा- देंगे उचित मदद, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, CM भजनलाल ने सभी जिला कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट, कहा- देंगे उचित मदद

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Sat, 21 March 2026 02:47 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, CM भजनलाल ने सभी जिला कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट, कहा- देंगे उचित मदद

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सभी जिला क्लेक्टर को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करवाने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने इस दौरान कहा कि किसानों का दर्द उनकी सरकार का ही दर्द है। उन्होंने कहा है कि सभी पीड़ित किसानों को उचित मदद दी जाएगी।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि ‘प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हुई अतिवृष्टि से अन्नदाताओं को हुए नुकसान के समुचित आकलन हेतु सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से सर्वेक्षण कर यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं। राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ आपके साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सरकार पूर तरह से प्रतिबद्ध है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान: रोडवेज को 207 नई बसों का तोहफा, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

खड़ी फसलों को भारी नुकसान

आपको बता दें कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसी आशंका जताई गई है कि इस दौरान गेहूं, सरसों और चना जैसी फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। चिंता की बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में CM भजनलाल शर्मा की मुलाकातें, आखिर क्या है बड़ा एजेंडा?

पिछले 24 घंटों में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 18 मिमी बारिश झुंझुनू के मंडावा में हुई। बारिश और बदलते मौसम की वजह से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी से राहत मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान सरकार ने कसी कमर, 2 करोड़ पशुओं को 'सुरक्षा कवच' देने की तैयारी

अगले 4-5 दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क

22 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के वजह से जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अगले 4-5 दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते तक राज्य में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।