madhya pradesh mausam ka hal rainfall alert in 27 districts speedy wind update मध्य प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन 27 जिलों में होगी बारिश; तूफानी हवाएं भी चलेंगी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन 27 जिलों में होगी बारिश; तूफानी हवाएं भी चलेंगी

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। बारिश और ओले के साथ प्रदेशभर में तूफानी हवाएं भी चल रही हैं। एमपी के 27 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Sun, 3 May 2026 11:36 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
मध्य प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन 27 जिलों में होगी बारिश; तूफानी हवाएं भी चलेंगी

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। शनिवार को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलीं। इस दौरान इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।मौसम विभाग ने रविवार को भी एमपी के 27 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 6 मई तक प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।

इन जिलों में होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने एमपी के 27 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को एमपी ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या मध्य प्रदेश में जरूरत से ज्यादा बाघ हो गए हैं, क्यों बढ़ रही संख्या?

तेजी से गिरेगा तापमान

मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए आईएमडी ने बताया कि रविवार को एक बार फिर से एमपी का मौसम बदलेगा। इस दौरान तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा। इस दौरान लोगों को बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।

कब तक खराब रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि एमपी में शनिवार से बारिश का दौर शुरू हुआ और इस दौरान पूरे प्रदेश में बादल छा गए और बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मई तक मध्य प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबलपुर हादसे को क्रूज पायलट ने कहा 'प्राकृतिक आपदा', बताई आखिरी पलों की कहानी

फसलों को भी पहुंचा नुकसान

लगातार हो रही बारिश से आमजन को भीषण गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में मौसम विभाग के 6 मई तक मौसम खराब रहने वाले अपडेट ने प्रदेश के किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। तेज हवाओं का दौर इस तरह चला कि रायसेन और बाकी जिलों में कई जगह टिन शेड उड़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरगी डैम हादसे के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव का जबलपुर दौरा, जांच के आदेश
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।